ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दोस्त समेत 7 लोगों ने एक-एक कर किया बलात्कार

DESK : 13 साल की छात्रा के साथ 7 लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी जहां उससे दोस्त और अन्य छह लोगों ने रेप किया.

नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दोस्त समेत 7 लोगों ने एक-एक कर किया बलात्कार
First Bihar
2 मिनट

DESK : 13 साल की छात्रा के साथ 7 लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी जहां उससे दोस्त और अन्य छह लोगों ने रेप किया. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी 3 आरोपी अभी भी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.


घटना झारखंड के रांची के मांडर की है. बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्रा की अपने ही गांव के एक लड़के से दोस्ती थी. घूमने की बात कहकर लड़की का दोस्त उसे सुनसान जगह पर ले गया. जहां पहले से 6 अन्य लड़के मौजूद थे. अन्य लड़कों को देख नाबालिग को संदेह हुआ. उसने दोस्त से कहा कि वह उसे घर पहुंचा दे.


आरोपी ने नाबालिग से रिश्ता बनाने की बात कही, इसका विरोध करने पर अन्य आरोपियों ने भी उसके साथ रेप किया. पीड़िता छोड़ देने की विनती करती रही लेकिन दरिंदों ने एक नहीं सुनी और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया.


नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप करने के बाद आरोपी ने पीड़िता को उसके सहेली के घर छोड़ दिया. पूरी रात वह डरी सहमी रही और अगले दिन सुबह जब अपने घर पहुंची तो उसने घरवाले को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया. जिसके बाद पीड़िता को परिजन  थाने लेकर पहुंचे और केस दर्ज कराया. पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी 3 की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.