ब्रेकिंग
Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...

मुश्किल में बीजेपी ; चुनाव आयोग ने कसा शिकंजा, मंत्री सीपी सिंह को नोटिस

RANCHI : रांची विधानसभा सीट से खड़े बीजेपी प्रत्याशी सीपी सिंह को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। उन्हें पांच और नौ दिसंबर को होने वाली जांच में उपस्थित रहने को कहा गया है। दरअसल

FirstBihar
Desk
2 मिनट

RANCHI : रांची विधानसभा सीट से खड़े बीजेपी प्रत्याशी सीपी सिंह को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। उन्हें पांच और नौ दिसंबर को होने वाली जांच में उपस्थित रहने को कहा गया है। दरअसल रघुवर सरकार में मंत्री सीपी सिंह व्यय लेखा पंजी जांच में अनुपस्थित रहे थे। ये नोटिस केवल सीपी सिंह को ही नहीं बल्कि पांच अन्य प्रत्याशियों को भी जारी किया गया है।

विधान सभा चुनाव 2019 के दौरान वोटिंग से पहले नियमानुसार प्रत्याशियों को अपने व्यय लेखा पंजी की जांच करानी होती है। जिसकी पहली तारीख दो दिसंबर को समाप्त हो चुकी है। इस दौरान रांची विधानसभा क्षेत्र के छह प्रत्याशी अनुपस्थित रहे। सीपी सिंह, नेहा सोनी, राजेश कुमार पांडेय, च्योति भेंगरा, दिनेश सोनी, संजय सहाय को नोटिस जारी किया गया है।

वहीं झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को रांची से बीजेपी प्रत्याशी सीपी सिंह पर लगाए गए आरोप की जांच करने का निर्देश दिया है। जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिख बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में कार्रवाई करने की मांग की थी।



टैग्स