ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते चौकीदार का बेटा गिरफ्तार, दारोगा जांच के घेरे में✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का फाइनल मुकाबला रूका, सामने आई बड़ी वजह; जानिए.. अब कब होगा?✦ बिहार में बढ़ रहे उद्योग, कोई दे रहा 150 लोगों को रोजगार तो कोई चला रहा अपना कारोबार✦बिहार के इन किसानों को सरकार दे रही है 2-2 लाख रुपये, जानें किन्हें मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जबरा फैन का अनोखा अंदाज, बकरा गाड़ी पर सवार होकर पहुंचा नदवां✦सीतामढ़ी में विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते चौकीदार का बेटा गिरफ्तार, दारोगा जांच के घेरे में✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का फाइनल मुकाबला रूका, सामने आई बड़ी वजह; जानिए.. अब कब होगा?✦ बिहार में बढ़ रहे उद्योग, कोई दे रहा 150 लोगों को रोजगार तो कोई चला रहा अपना कारोबार✦बिहार के इन किसानों को सरकार दे रही है 2-2 लाख रुपये, जानें किन्हें मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जबरा फैन का अनोखा अंदाज, बकरा गाड़ी पर सवार होकर पहुंचा नदवां

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को दी नसीहत, कहा-अपना पैसा बैंकों में मत रखना..जमीन में गाड़ दो

JHARKHAND: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को अजीबो-गरीब नसीहत दी है। कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था चरमा गई है। आज बैंकों पर भरोसा नहीं है कब कौन सा बैंक डूब जाए। इ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को दी नसीहत, कहा-अपना पैसा बैंकों में मत रखना..जमीन में गाड़ दो
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को अजीबो-गरीब नसीहत दी है। कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था चरमा गई है। आज बैंकों पर भरोसा नहीं है कब कौन सा बैंक डूब जाए। इसलिए अपना पैसा जमीन में गाड़ कर रखों बैंक में ना रखों। 


उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार में सबसे ज्यादा घोटाला हुआ है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है। बैंक लगातार डूब रहे हैं। इसलिए अपनी गाढ़ी कमाई को जमीन में गाड़ दो लेकिन बैंक में मत रखो।  कब बैंक वाला पैसा लेकर गायब हो जाएगे यह पता ही नहीं चल पाएगा। 


सीएम हेमंत सोरेन ने यह बातें रामगढ़ में कही। बता दें कि रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने है। कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि बैंक में पैसे मत रखो। उन्होंने कहा कि पहले हमारे पूर्वज बक्सा और कपड़ों के भीतर पैसा छिपाकर रखते थे। इससे लोगों को संतुष्टि मिलती थी कि उनका पैसा सही जगह पर रखा हुआ है। लेकिन आज बैंकों को कोई भरोसा नहीं है कब पैसा डूब जाए कहना मुश्किल हैं। बैंकों की खस्ताहाल हाल की वजह मोदी सरकार है।