ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

मोमेंटम झारखंड घोटाले के आरोप के बाद रघुवर ने किया चैलेंज, कहा- जिसको कराना है जांच वो करा लें, सांच को कोई आंच नहीं

RANCHI: मोमेंटम झारखंड के आयोजन में 100 करोड़ से अधिक घोटाले का आरोप लगने के बाद रघुवर दास ने आज चुप्पी तोड़ी और चैलेंज किया कि जिसको भी जांच कराना है वह जांच करा सकता है. सा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  मोमेंटम झारखंड के आयोजन में 100 करोड़ से अधिक घोटाले का आरोप लगने के बाद रघुवर दास ने आज चुप्पी तोड़ी और चैलेंज किया कि जिसको भी जांच कराना है वह जांच करा सकता है. सांच को कोई आंच नहीं होता है. रांची में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद यह बयान दिया. 

घोटाले का आरोप

गुरुवार को आरटीआई एक्टिविस्ट पंकज यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, पूर्व प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल के खिलाफ एसीबी में लिखित शिकायत दी थी. आरटीआई एक्टिविस्ट ने आवेदन में आरोप लगाया था कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल, उद्योग सचिव के रवि कुमार आदि पर घोटाले ने घोटाला किया है. 

हाईकोर्ट ने याचिका को कर दिया था खारिज

मोमेंटम झारखंड में गलत तरीके से करोड़ों रुपए खर्च करने के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका को झारखंड हाईकोर्ट ने सितंबर 2018 में खारिज कर दिया था. चीफ जस्टिस ने इस पर सुनवाई के बाद कहा था कि याचिकाकर्ता साक्ष्यों के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो में केस दर्ज कराएं. यह याचिका वर्ष 2017 में दीवान इंद्रनील सिन्हा ने दायर की थी. रघुवर दास के सरकार के कार्यकाल में पहला मोमेंटम झारखंड का आगाज साल 2017 फरवरी में रांची में हुआ था, जिसमें तीन लाख करोड़ के निवेश के लिए विभिन्न देशी-विदेशी कंपनियों के साथ एग्रीमेंट किए गए थे. उसके बाद दूसरा और तीसरा मोमेंटम झारखंड का आयोजन लौह नगरी जमशेदपुर और बोकारो में आयोजित किया गया था. इसमें दावा किया गया था कि इस आयोजन से कई कंपनियां झारखंड में निवेश को लेकर तैयार हुई. लेकिन विपक्ष भी इसको लेकर मुद्दा बनाता रहा और सरकार पर जनता का पैसा खर्च करने का आरोप लगाता रहा.