ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मौसम का भी होली खेलने का इरादा; हो सकती है बारिश, चल सकती हैं तेज हवाएं

RANCHI: मौसम भी होली खेलने के मूड में नजर आ रहा है। होली के दौरान बारिश हो सकती है। इसलिए जरा संभल कर खेलें होली। खासकर पानी वाली होली से बच कर रहने में भलाई है। मौसम विभाग ने

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI: मौसम भी होली खेलने के मूड में नजर आ रहा है। होली के दौरान बारिश हो सकती है। इसलिए जरा संभल कर खेलें होली। खासकर पानी वाली होली से बच कर रहने में भलाई है। मौसम विभाग ने झारखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाएं भी चलेगी तो भींग कर होली खेलना महंगा पड़ सकता है। 


मौसम विभाग ने 10 से 14 मार्च तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं 10 और 11 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 15 से लेकर 64 मिमी तक बारिश हो सकती है। वहीं इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।


रांची केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि 10 मार्च को रांची सहित राज्य के पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, सिमडेगा, गुमला में बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिख सकता है। 14 मार्च के बाद ही मौसम साफ होने की संभावना है।