ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

Matric Exam 2025: हिंदी और विज्ञान की परीक्षा रद्द, पेपर लीक के कारण JAC ने लिया फैसला

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक परीक्षा 2025 के दो विषयों—हिंदी और विज्ञान—की परीक्षाएं रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र लीक होने की खबरों के बाद यह कदम उठाया गया। परीक्षा रद्द होने की आधिकारिक पुष्टि जैक ने की है।

Matric Exam 2025
Matric Exam 2025
© Matric Exam 2025
User1
2 मिनट

Matric Exam 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल(JAC) ने मैट्रिक की हिंदी और विज्ञान की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। यह फैसला पेपर लीक होने की पुष्टि के बाद लिया गया। इस संबंध में जैक ने आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है।


पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला

झारखंड बोर्ड की दसवीं कक्षा की 18 फरवरी को आयोजित हिंदी परीक्षा और 20 फरवरी को आयोजित विज्ञान परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। जैक ने स्पष्ट किया है कि दोनों विषयों की पुनर्परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।


सोशल मीडिया पर हुआ पेपर वायरल

सूत्रों के अनुसार, 20 फरवरी को आयोजित होने वाली विज्ञान की परीक्षा का प्रश्नपत्र पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। परीक्षा के बाद जब प्रश्नपत्र का मिलान किया गया तो यह स्पष्ट हो गया कि वायरल हुआ प्रश्नपत्र ही परीक्षा में आया था। इसके बाद छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने परीक्षा रद्द करने की मांग उठाई।


हाई-लेवल मीटिंग के बाद हुआ निर्णय

जैक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें पेपर लीक की पुष्टि के बाद परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया। परीक्षा रद्द होने के कारण हजारों छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। जैक ने कहा है कि नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इस फैसले का उद्देश्य परीक्षा की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना है।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कहा है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। साथ ही, परीक्षा लीक करने वाले दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने राज्य के शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और छात्रों में भविष्य की परीक्षाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है।