ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंचने लगे नेता, ममता बनर्जी भी पहुंची

RANCHI: हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी रांची पहुंच गई हैं. ममता को होटल रेडिशन ब्लू में ठहराया गया हैं. बताया जा रहा है कि स

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी रांची पहुंच गई हैं. ममता को होटल रेडिशन ब्लू में ठहराया गया हैं. बताया जा रहा है कि सभी नेताओं को इसी होटल में ठहराया जाएगा. ममता के स्वागत करने के लिए महागठबंधन के कई नेता एयरपोर्ट पर पहुंचे हुए थे. हेमंत ने होटल में जाकर ममता से मुलाकात की. ममता के अलावे कई और नेता भी पहुंच चुके हैं.

विशेष विमान से आएंगे बघेल समेत कई नेता

हेमंत के शपथ में कई राज्यों के सीएम रविवार को विशेष विमान से रांची आएंगे. इसमें छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ कल ही आएंगे. इस समारोह में 30 से अधिक राजनेता और देश के 20 उद्योगपति शामिल होंगे. 

राहुल, प्रणव, प्रियंका, पवार भी होंगे शामिल 

हेमंत के शपथ में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पी चिदंबरम, अहमद पटेल, अखिलेश यादव, मायावती, तेजस्वी यादव, शरद पवार, शरद यादव, एमके स्टालीन, एचडी कुमारस्वामी, कन्हैया कुमार, वेणुगोपाल, आरपीएन सिंह, चंद्रबाबू नायडू, टीआर बालू कनीमोझी, अब्दुल बारी सिद्दकी, हरीश रावत, निरंजन पटनायक समेत कई नेता शामिल होंगे. बता दें कि जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे.



टैग्स