ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, विस्फोटक सहित हथियारों का जखीरा बरामद

झारखंड पुलिस और CRPF-60 बटालियन के जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान केन बम, कार्बाइन और राइफल बरामद किया। वनग्राम हुसिपी के पास जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में विस्फोटक और हथियार नक्सलियों ने छिपाकर रखा था।

CRIME
विस्फोटक बरामद
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND CRIME: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है। सुरक्षाबलों ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने टोंटो जंगल से विस्फोटक सहित हथियारों का जखीरा बरामद किया है। 


झारखंड पुलिस और CRPF-60 बटालियन के जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान केन बम, कार्बाइन और राइफल बरामद किया। वनग्राम हुसिपी के पास जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में विस्फोटक और हथियार नक्सलियों ने छिपाकर रखा था। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि टोंटो और गोइलकेरा इलाके में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चल रहा है।


 इस दौरान आज चलाए गये सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया। नक्सलियों ने जंगल और पहाड़ में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखा था जिसे बरामद कर लिया गया है। सर्च अभियान के दौरान नक्सली डंब से 10-10 किलों का 2 केन बम, 1 देसी कार्बाइन, 1 देसी पिस्टल, 1 देसी बोल्ट एक्शन राइफल, 22 कारतूस, 1 SLR रड, 29 नग डुअल डेटोनेटर ट्यूब, 5 पीस कॉर्डेक्स वायर का बंडल, 3 पीस वॉकी-टॉकी, 6 पीस नक्सलियों का वर्दी, 95 पीस स्पाइक रॉड और 2 पीस नक्सली बैनर बरामद हुआ है।