ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

लव जिहाद की पीड़िता मॉडल पहुंची रांची, कराया मेडिकल टेस्ट, पुलिस को सौंपे कई और साक्ष्य

RANCHI: महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा रांची पुलिस को एक मामला भेजा गया था. बिहार की रहने लव जिहाद की शिकार मॉडल आज रांची पहुंची. बताया जा रहा हैं कि रांची पहुंचने के बाद गोंदा था

लव जिहाद की पीड़िता मॉडल पहुंची रांची, कराया मेडिकल टेस्ट, पुलिस को सौंपे कई और साक्ष्य
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

RANCHI: महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा रांची पुलिस को एक मामला भेजा गया था. बिहार की रहने लव जिहाद की शिकार मॉडल आज रांची पहुंची. बताया जा रहा हैं कि रांची पहुंचने के बाद गोंदा थाने पहुंची. और उसने पुलिस को आरोपी तनवीर अख्तर के खिलाफ कई और सबूत सौंपे हैं. जिसमें कुछ ऑडियो और चैट के स्क्रिन शॉर्ट हैं. जिसके बाद यहां से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मेडिकल जांच की गई. वही पुलिस और खुद मॉडल मीडिया से बात करने से बच रहे हैं. मेडिकल जांच के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा.


पीड़िता मॉडल ने बताया कि तनवीर उसपर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहा था. उसने बताया कि तनवीर ने धोखे से उसके कुछ फोटो और वीडियो बना लिए थे. और अब उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है. वही मॉडल का कहना है कि तनवीर उसे धर्मांतरण के एवज में अपने बिजनेस में से 50% हिस्सेदारी भी देने का लालच दे रहा था. लेकिन उसने दूसरे धर्म को अपनाने से उसने साफ मना कर दिया था. मॉडल का खाना है कि अब तनवीर से उसकी और उसके परिवार की जान को खतरा है. जिस वजह से विवश होकर उसे पुलिस की सहायता लेनी पड़ रही है. आज मॉडल रांची पहुंची और गोंदा थाना में पुलिस के समक्ष आईपीसी की धारा 161 के तहत अपना बयान दर्ज कराया वहीं गुरुवार को कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराएगी.


बता दें मॉडल मानवी का आरोप है कि तनवीर खान नाम के युवक ने पहले यश नाम से दोस्ती की और फिर मारपीट ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी. राजधानी में ये मुलाकात सबसे पहले हुई और फिर तनवीर खान ने हिंदू नाम से दोस्ती कर उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव दे रहा है और अश्लील तस्वीरें खींच कर ब्लैकमेल करने लगा.


मॉडल का कहना है कि मेरे साथ गाली गलौच की. तंग होकर वहां से निकलकर घर चली गई. फिर मैं मॉडलिंग के लिए मुंबई शिफ्ट हो गई. लेकिन मुंबई आने के बाद भी वो मुझे परेशान कर रहा है, ब्लैकमेल कर रहा है. दो बार मुझे मारने की कोशिश भी की है. शिकायत के बाद भी वर्सोवा पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. वह हर दूसरे दिन परेशान करता है. उसने मेरी फोटो को मॉर्फ किया. मेरे घर वालों को मॉर्फ फोटो शेयर किया. वो चाहता है कि मैं शादी कर लूं और इस्लाम धर्म अपना लू.   


टैग्स