ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

लोकसभा चुनाव 2024 : नॉमिनेशन के बाद प्रत्याशी गिरफ्तार, एक पुराने मामले में उठा लिया पुलिस ने

DESK : रांची में विधानसभा घेराव किये जाने के मामले में रांची पुलिस ने जयराम महतो नामक व्यक्ति के खिलाफ वारंट जारी किया था। जिसे आज रांची पुलिस ने बोकारो से धर-दबोचा है। दरअसल, लोकस

लोकसभा चुनाव 2024 : नॉमिनेशन के बाद प्रत्याशी गिरफ्तार, एक पुराने मामले में उठा लिया पुलिस ने
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK : रांची में विधानसभा घेराव किये जाने के मामले में रांची पुलिस ने जयराम महतो नामक व्यक्ति के खिलाफ वारंट जारी किया था। जिसे आज रांची पुलिस ने बोकारो से धर-दबोचा है। दरअसल, लोकसभा चुनाव लड़ रहे जयराम महतो आज गिरिडीह लोकसभा सीट से नॉमिनेशन करने बोकारो पहुंचे थे। 


इसकी जानकारी रांची पुलिस को किसी ने दी कि जयराम महतो बुधवार को नामांकन का पर्चा भरने वाला है। मिली सूचना के आधार पर रांची पुलिस बोकारो पहुंच गयी और देखा कि जयराम महतो नामांकन दाखिल कर रहा है। नामांकन पर्चा भरने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ रांची लेकर चली गई। जयराम महतो ने पुलिस को चुनौती देते हुए कहा कि चाहे कपार में गोली मार दो लेकिन इलेक्शन तो हम लड़कर रहेंगे। 


बता दें कि विधानसभा घेराव किये जाने के मामले में जयराम महतो के खिलाफ रांची के नगड़ी थाने में केस संख्या- 48/22 दर्ज की गयी थी। लेकिन जयराम महतो को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। हालांकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी में लगी थी कि तभी उसके नामांकन की जानकारी रांची पुलिस को मिली। जिसके बाद बोकारो पहुंची रांची पुलिस ने उसे नामांकन के बाद गिरफ्तार कर लिया। 

लोकसभा चुनाव 2024 : नॉमिनेशन के बाद प्रत्याशी गिरफ्तार, एक पुराने मामले में उठा लिया पुलिस ने

टैग्स