ब्रेकिंग
सचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई शराबबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानशराबबंदी पर सवाल: सचिवालय में मिली शराब की बोतल, विकास भवन में मचा हड़कंपCM सम्राट का सबसे बड़ा फैसला, आप शिकायत करें...अधिकारी ने 30 दिनों में समाधान नहीं किया तो 31 वें दिन स्वतः 'सस्पेंड', अभियान सफल रहा तो बिहार में 'जनता राज' बिहार में संदिग्ध हालत में उप प्रमुख पति की मौत, गांव के बधार में शव मिलने से सनसनीसचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई शराबबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानशराबबंदी पर सवाल: सचिवालय में मिली शराब की बोतल, विकास भवन में मचा हड़कंपCM सम्राट का सबसे बड़ा फैसला, आप शिकायत करें...अधिकारी ने 30 दिनों में समाधान नहीं किया तो 31 वें दिन स्वतः 'सस्पेंड', अभियान सफल रहा तो बिहार में 'जनता राज' बिहार में संदिग्ध हालत में उप प्रमुख पति की मौत, गांव के बधार में शव मिलने से सनसनी

लोकसभा कैंडिडेट बनने के बाद पहली बार रांची पहुंची सीता सोरेन, कमल खिलाने का दावा

RANCHI : झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई सीता सोरेन को दुमका से उम्मीदवार बनाया गया है। उसके बाद अब आज पहली बार वो रांची पहुंची। जहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा क

लोकसभा कैंडिडेट बनने के बाद पहली बार रांची पहुंची सीता सोरेन, कमल खिलाने का दावा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई सीता सोरेन को दुमका से उम्मीदवार बनाया गया है। उसके बाद अब आज पहली बार वो रांची पहुंची। जहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में पार्टी आलाकमान का धन्यवाद दिया और दुमका लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने का दावा किया। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थामने वाली सीता सोरेन आज रांची पहुंची।  इस दौरान जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि  उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जो बड़ी जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें दिया है। उसके लिए मैं उन सभी का आभारी हूं। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, मैं इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हूं कि झारखंड की सभी 14 सीटों पर कमल खिलेगा। जब उनसे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के दुमका लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई भी लड़े जीत हमारी होगी। मैं अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हूं। 


उधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा से जामा की विधायक सीता सोरेन का अपनी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होते ही सुरक्षा कड़ी की जा रही है। संभावित खतरों को देखते हुए उन्हें फिलहाल सीआरपीएफ की सुरक्षा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा ऑडिट कराने के बाद उनके लिए जेड श्रेणी की सुरक्षा की अनुशंसा की है। यह अनुशंसा भारत निर्वाचन आयोग से की गई हे।

संबंधित खबरें