ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

Jharkhand: होटल कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

LOHARDAGA: खबर झारखंड के लोहरदगा से है जहां एक होटल मालिक को अज्ञात अपराधियों ने अगवा करते हुए धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया. और तो और बॉडी को थाना से सिर्फ आधा किलोमीटर दूर

Jharkhand: होटल कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

LOHARDAGA: खबर झारखंड के लोहरदगा से है जहां एक होटल मालिक को अज्ञात अपराधियों ने अगवा करते हुए धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया. और तो और बॉडी को थाना से सिर्फ आधा किलोमीटर दूर फेंक कर फरार हो गया. वही इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है.


मिली जानकारी के अनुसार शहरी क्षेत्र के ब्लाक मोड में संचालित होटल शिव शक्ति के संचालक प्रदीप कुमार की हत्या कर दी गई है. और हत्या के बाद शव को थाना से महज आधा किलोमीटर दूर ढुलुवाखुंटा के पास फेंक कर अपराधी फरार हो गए. वही इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शहरी क्षेत्र में तीन स्थानों पर सड़क जाम कर दिया है. और शहरी क्षेत्र की सभी दुकानें बंद करा दी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं. पिछले तीन घंटे से नेशनल हाईवे 75 कुड़ू - चंदवा और कुड़ू - रांची मुख्य पथ जाम है.


बताया जाता है कि होटल व्यवसायी प्रदीप कुमार (51) ब्लाक मोड के पास एक शादी समारोह से रात 10 बजे फोन से किसी से बात करते हुए पैदल अपने घर लौट रहे थे. इसके बाद वो लापता हो गए. रात में परिजनों ने खोजबीन किया. सुबह प्रदीप कुमार के परिजन कुड़ू थाना पहुंचे और प्रदीप कुमार के गायब होने और अपहरण होने का अंदेशा जाहिर करते हुए पुलिस को FIR दर्ज कराई. और इसी बीच पुलिस को सुचना मिली कि थाना से आधा किलोमीटर दूर सड़क किनारे कचड़ा फेंकने वाले स्थान पर एक शव पड़ा है. मौके पर पहुंच पुलिस शव को कब्जे में लिया.


ग्रामीणों ने शव की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में किया. मृतक के माथे पर धारदार हथियार से वार करने तथा पुरे शरीर पर चोंट के निशान मिले हैं. इस घटना से नाराज ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम पर डटे हुए हैं.

टैग्स