ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की चर्चा तेज, आधिकारिक पुष्टि का इंतजारदिल्ली में सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, ट्रैफिक जाम में फंसी रेस्क्यू टीमबिहार के पार्को में गंदगी फैला रहे युवा, सोशल मीडिया पर अश्लील हरकत करते वीडियो वायरलभईया की साली से शादी से पहले दूल्हे की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीसरकारी शिक्षक के बेटे को किन्नर से हुआ प्यार, परिवार और समाज की परवाह छोड़ रचाई शादीराम मंदिर चढ़ावा विवाद: चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की चर्चा तेज, आधिकारिक पुष्टि का इंतजारदिल्ली में सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, ट्रैफिक जाम में फंसी रेस्क्यू टीमबिहार के पार्को में गंदगी फैला रहे युवा, सोशल मीडिया पर अश्लील हरकत करते वीडियो वायरलभईया की साली से शादी से पहले दूल्हे की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीसरकारी शिक्षक के बेटे को किन्नर से हुआ प्यार, परिवार और समाज की परवाह छोड़ रचाई शादी

लालू यादव से मिली बेटी रोहिणी आचार्य, पापा से मिलकर हो उठी भावुक

RANCHI : रांची के रिम्स में लालू यादव से उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने मुलाकात की है। दरअसल आज शनिवार है और इस दिन आरजेडी सुप्रीमो से मुलाकात का दिन निर्धारित है।रोहिणी आचार्य पापा से मुलाकात क

FirstBihar
Desk
2 मिनट

RANCHI : रांची के रिम्स में लालू यादव से उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने मुलाकात की है। दरअसल आज शनिवार है और इस दिन आरजेडी सुप्रीमो से मुलाकात का दिन निर्धारित है।

रोहिणी आचार्य पापा से मुलाकात के दौरान भावुक हो गयी। उन्होनें पापा से इनका हाल-चाल पूछा। रोहिणी ने लालू यादव से स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर की है । बता दें कि रोहिणी आचार्य लालू यादव की दूसरी बेटी हैं। पापा की तबीयत खराब होने की सूचना पाकर रोहिणी आचार्य सिंगापुर से मुलाकात करने आई हुई है।

बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद चारा घोटाले के कई मामलों में सजायाफ्ता हैं और फिलहाल उनका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है। बता दें कि पिछले शुक्रवार को लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई चल गयी थी। अब इस मामले की सुनवाई छह दिसंबर को होगी।दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में जमानत देने का आग्रह लालू ने किया है। इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने लालू को 7 साल की सजा सुनायी है।

रोहिणी के अलावे राजद के बेलागंज विधायक सुरेंद्र यादव ने भी लालू प्रसाद से मुलाकात की। तीसरे मुलाकाती के तौर पर  शिवहर से राजद के लोकसभा प्रत्याशी रहे सैयद फैसल अली ने मुलाकात की।लालू यादव से मुलाकात के बाद विधायक सुरेंद्र यादव ने कहा कि लालू यादव की तबीयत ठीक नहीं है, उन्होनें कहा कि हम लोग न्यायालय से अनुरोध करेंगे कि लालू यादव की उम्र और उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन पर रियायत बरतें। लालू यादव से हमारी राजनीति पर कोई बातचीत नहीं हुई।