ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

लालू यादव से जुड़े मामले में आज सुनवाई करेगा झारखंड हाईकोर्ट, जेल मैनुअल उल्लंघन का मामला

PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव पर जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में झारखंड हाईकोर्ट आज अहम सुनवाई करेगा. लालू यादव के जेल उल्लंघन मामले में 27 फरवरी को आखिरी सुनवाई हुई थी औ

लालू यादव से जुड़े मामले में आज सुनवाई करेगा झारखंड हाईकोर्ट, जेल मैनुअल उल्लंघन का मामला
Anamika
2 मिनट

PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव पर जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में झारखंड हाईकोर्ट आज अहम सुनवाई करेगा. लालू यादव के जेल उल्लंघन मामले में 27 फरवरी को आखिरी सुनवाई हुई थी और उस दिन कोर्ट में लालू की सेहत को लेकर मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट न्यायालय के रिकॉर्ड में नहीं आ पाने के कारण सुनवाई टाल दी थी.

27 फरवरी को जेल मैनुअल उल्लंघन के मामले में सुनवाई करते हुए झारखंड हाई कोर्ट ने लालू यादव की सेहत को लेकर भी सवाल किया था. जिसके बाद लालू के वकील देवर्षि मंडल ने कहा था कि दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा है और सेहत में थोड़ा बहुत सुधार हुआ है. वकील ने कोर्ट में जानकारी दी थी कि लालू को 17 तरह की बीमारियां हैं और उनका इलाज चल रहा है. इसके बाद सरकारी वकील ने लालू को एम्स भेजने के लिए गठित मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट अदालत में दोबारा दाखिल करने की बात कही थी.

जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में इस मामले की आज एक बार फिर सुनवाई होगी. रिम्स प्रबंधन की तरफ से लालू यादव की मेडिकल रिपोर्ट झारखंड हाई कोर्ट में दाखिल कर दी गई है. इसमें कहा गया है कि लालू यादव के स्वास्थ्य की खराब स्थिति को देखते हुए उन्हें दिल्ली एम्स बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है. आपको बता दें कि अकेली बंगले में रहते हुए लालू यादव के ऊपर या आरोप लगे थे कि जेल प्रशासन और सरकार की तरफ से उन्हें बंदी होने के बावजूद सारी सुविधाएं दी जा रही हैं और जेल मैनुअल का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है. झारखंड हाई कोर्ट इस मामले को अलग से देख रहा है.