ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी.. रिम्स के डॉक्टर ने दिल्ली एम्स किया रेफर, जेल प्रशासन से मिली इजाज़त

RANCHI : इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है रांची से. रिम्स में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है. रिम्स मेडिकल बोर्ड लालू की जांच करने के बाद यह फैसला किया ह

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी.. रिम्स के डॉक्टर ने दिल्ली एम्स किया रेफर, जेल प्रशासन से मिली इजाज़त
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है रांची से. रिम्स में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है. रिम्स मेडिकल बोर्ड लालू की जांच करने के बाद यह फैसला किया है कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रिम्स भेजा जायेगा. रिम्स के डॉक्टर ने लालू को एम्स रेफर कर दिया है. अब कानूनी प्रक्रिया के बाद लालू दिल्ली जा सकते हैं.


बता दें कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है. उनका क्रिएटिनिन लेवल बढ़ गया है. गौरतलब हो कि अप्रैल के महीने में पिछले साल जब लालू यादव को जमानत मिली थी. उस दौरान लालू यादव एम्स में अपना ट्रीटमेंट करवा रहे थे. और अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के पास रह रहे थे. 


ऐसे में अब जब उन्हें सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने डोरंडा ट्रेजरी मामले में 5 साल की सजा सुनाई उसके बाद लालू की सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्हें रिम्स के पेईंग वार्ड में रखा गया था और अब जब एक बार फिर उनकी सेहत बिगड़ी है तो उन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है.  


बता दें कि लालू के परिवार द्वारा लगाई गई अर्जी पर मेडिकल बोर्ड की एक बैठक हुई है, जिसमें यह तय किया गया है कि लालू प्रसाद को AIIMS भेजा जाएगा. लालू यादव को पहले भी उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया था. कहा जा रहा है कि वे किडनी के इन्फेक्शन से परेशान हैं. इसके अलावा बीपी समेत कुछ अन्य प्रकार की समस्या भी है जिसकीा उपचार रिम्स में चल रहा है.

टैग्स