ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

लालू यादव की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, अब अगले हफ्ते आएगा फैसला

RANCHI : इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है रांची से, जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज होने वाली सुनवाई टल गई है. अब अगले हफ्ते सुनवाई होगी. जस्टिस अपरेश कुमार सि

लालू यादव की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, अब अगले हफ्ते आएगा फैसला
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है रांची से, जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज होने वाली सुनवाई टल गई है. अब अगले हफ्ते सुनवाई होगी. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में यह मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था. लेकिन, जज के नहीं बैठने से लालू की जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी. अब अगले हफ्ते लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी. 


बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने इस मामले में सीबीआइ कोर्ट से रिकार्ड (एलसीआर) मंगाने का निर्देश दिया था. चारा घोटाला के करीब 65 ट्रंक दस्तावेज हाई कोर्ट पहुंचाया गया है. अगली सुनवाई पर लालू प्रसाद की ओर से जमानत दिए जाने पर बहस की जाएगी.


लालू की ओर से जमानत याचिका में बढ़ती उम्र और 17 प्रकार की बीमारी होने का हवाला दिया गया है. साथ ही यह भी कहा गया कि उन्होंने इस मामले में सजा की आधी अवधि जेल में बिता दी है. इस आधार पर उन्हें जमानत की सुविधा मिलनी चाहिए. कोर्ट के आदेशानुसार सीबीआइ भी अदालत में लालू की जमानत याचिका पर अपना जवाब दाखिल करेगी.


बता दें कि सीबीआइ कोर्ट के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव को पांच साल और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. चारा घोटाले के पांच मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव को जमानत नहीं मिल पाई है. झारखंड हाई कोर्ट में लालू यादव की जमानत पर शुक्रवार को दिन के 11 बजे सुनवाई होनी थी. लेकिन जज के अनुपस्थित रहने के कारण लालू की जमानत पर फैसला नहीं हो सका.

टैग्स