ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बीमार लालू से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, पेइंग वार्ड में मुलाकात कर ले रहे सेहत की जानकारी

RANCHI : रांची से बड़ी खबर आ रही है लालू यादव से मिलने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे हैं। रिम्स के पेइंग वार्ड वे आरजेडी सुप्रीमो से मुलाकात कर रहे हैं। लालू यादव से उन्होनें उनके

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI : रांची से बड़ी खबर आ रही है लालू यादव से मिलने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे हैं। रिम्स के पेइंग वार्ड वे आरजेडी सुप्रीमो से मुलाकात कर रहे हैं। लालू यादव से उन्होनें उनके सेहत की जानकारी ली है। बता दें कि पिछले दिनों जारी लालू यादव के मेडिकल बुलेटिन में उनकी स्वास्थ्य सहीं नहीं बतायी गयी थी। 


बता दें कि रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद 15 से ज्यादा बीमारियों से ग्रस्त हैं। पिछले दिनों उनका इलाज कर रहे डॉ उमेश प्रसाद ने ब्लड सैंपल की रिपोर्ट के बाद तबीयत को लेकर चिंता जतायी थी।  और सीरम क्रिटनिन और सीरम यूरिया बढ़ने की बात कही थी।  रिपोर्ट के आधार पर डॉ उमेश प्रसाद ने खानपान में परहेज के तहत लालू यादव को मांसाहार और छेना खाने पर भी रोक लगा दी थी। वहीं कुछ दिन पहले लालू यादव से मिलने पहुंचे उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी मुलाकात के बाद पिता की सेहत पर चिंता जाहिर की थी।


डॉ. उमेश प्रसाद के अनुसार लालू प्रसाद की ब्लड शुगर रिपोर्ट भी पिछले 3 महीने में सुधर नहीं रही है। लालू प्रसाद के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए रिम्स से दूसरे संस्थान रेफर करने के सवाल पर डॉक्टर ने कहा था कि अभी उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। जेल प्रबंधन, रिम्स प्रबंधन और लालू प्रसाद के साथ मशविरा कर आगे का फैसला लिया जा सकता है।


टैग्स