ब्रेकिंग
Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी

लालू प्रसाद दिल्ली एम्स में एक माह तक करा सकते हैं इलाज, जेल प्रशासन ने दी अनुमति

RANCHI: चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद रिम्स में भर्ती हैं, लेकिन उनकी तबीयत और खराब हो गई है. मेडिकल बोर्ड ने दिल्ली एम्स में इलाज कराना का फैसला लिया है. जिसकी अनुमति

लालू प्रसाद दिल्ली एम्स में एक माह तक करा सकते हैं इलाज, जेल प्रशासन ने दी अनुमति
Manish Kumar
3 मिनट

RANCHI: चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद रिम्स में भर्ती हैं, लेकिन उनकी तबीयत और खराब हो गई है. मेडिकल बोर्ड ने दिल्ली एम्स में इलाज कराना का फैसला लिया है. जिसकी अनुमति जेल प्रशासन ने भी दे दी है. जेल प्रशासन ने दिल्ली एम्स में एक माह रहकर लालू को इलाज कराने की अनुमति दे दी है. लालू प्रसाद का इलाज कर रहे रिम्स के डॉक्टरों ने दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से संपर्क किया है. इलाज के बारे में कई बातें की है. 

एयर एंबुलेंस से जाएंगे दिल्ली

अब तक जो जानकारी लालू प्रसाद को लेकर आ रही है उसमें बताया जा रहा है कि उनको एयर एंबुलेंस से दिल्ली इलाज के लिए भेजा जाएगा. लालू के साथ में इलाज करने वाले डॉक्टर भी साथ में जा सकते हैं. एम्स में लालू के भर्ती होने के बाद वह वापस लौट जाएंगे. 


मेडिकल बोर्ड की हुई बैठक

लालू प्रसाद को दिल्ली भेजने से पहले रिम्स में मेडिकल बोर्ड का बैठक हो रहा था. इस बैठक में आठ विभागों के डॉक्टर शामिल थे. उनके फैसले के बाद ही दिल्ली एम्स भेजने का निर्णय लिया गया. मेडिकल बोर्ड अपनी रिपोर्ट जेल प्रशासन को दे दिया है. जिसके बाद जेल प्रशासन दिल्ली भेजने का फैसला किया. 


लालू की तबीयत खराब

रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद की तबीयत दो दिन पहले अचानक खराब हो गई थी. जिसके बाद डॉक्टरों ने इलाज किया. उनको सांस लेने में परेशानी हो रही है. डॉक्टर ने कोरोना का टेस्ट भी कराया. रिपोर्ट निगेटिव आई है. लालू प्रसाद 15 बीमारी से पीड़ित है. उनकी फेफड़े में पानी भर गया है. जिससे सांस देने में उनको परेशानी हो रही है. 


पूरा परिवार रांची में

लालू प्रसाद की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती कल सबसे पहले रांची पहुंची. उसके बाद कल शाम को राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव रांची पहुंचे हैं. कल रात मुलाकात हुई थी. जिसके बाद फिर मिलने के लिए तीनों पहुंचे हुए हैं. लालू प्रसाद की तबीयत को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी लगातार डॉक्टरों से अपडेट ले रहे हैं.