ब्रेकिंग
वाराणसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन; सीएम योगी को लेकर की यह भविष्यवाणी✦विक्रमशिला सेतु से बेली ब्रिज हटाने के फैसले पर रोक की मांग, सांसद ने सीएम सम्राट को लिखा पत्र✦Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?✦वाराणसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन; सीएम योगी को लेकर की यह भविष्यवाणी✦विक्रमशिला सेतु से बेली ब्रिज हटाने के फैसले पर रोक की मांग, सांसद ने सीएम सम्राट को लिखा पत्र✦Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?

लालू यादव को जेल मिलेगी या बेल? चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में फैसला आज

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बहुचर्चित चारा घोटाले के सबसे बड़े मुकदमे में आज यानि मंगलवार को फैसला होना है. रांची CBI की स्पेशल कोर्ट इस मामले में फैसला देगी. इस

लालू यादव को जेल मिलेगी या बेल? चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में फैसला आज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बहुचर्चित चारा घोटाले के सबसे बड़े मुकदमे में आज यानि मंगलवार को फैसला होना है. रांची CBI की स्पेशल कोर्ट इस मामले में फैसला देगी. इस फैसले का लोगों को इंतजार है. फिलाहल लालू प्रसाद यादव रांची में हैं वो रविवार को ही रांची चले गए थे. और मंगलवार को फैसले के वक्त उन्हें कोर्ट में रहने का आदेश दिया गया है. वहीं लालू के बेटे तेजस्वी यादव और बेटी मीसा भारती भी रांची में हैं. आज पूरे परिवार और लोगों की नजर कोर्ट के फैसले पर रहेगी.


बता दें बहुचर्चित चारा घोटाले के सबसे बड़े मुकदमे आरसी-47 ए/96 में 15 फरवरी को रांची स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट अपना फैसला सुनायेगी. कोर्ट ने इस मामले में लालू प्रसाद यादव सहित सभी 99 आरोपियों को निजी तौर पर कोर्ट में हाजिर रहने को कहा है. 


गौरतलब हो झारखंड में चारा घोटाले के कुल पांच मुकदमों में लालू प्रसाद यादव अभियुक्त बनाये गये थे. चार मुकदमों में पहले ही फैसला आ चुका है और इन सभी मामलों में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी. जिस पांचवें मुकदमे में मंगलवार को फैसला आना है, वह रांची के डोरंडा स्थित ट्रेजरी से 139.5 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है.




टैग्स