ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

कुएं की सफाई के दौरान 4 मजदूरों की मौत, जहरीली गैस के रिसाव के कारण गई जान

JHARKHAND: झारखंड के गिरिडीह से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने से 4 मजदूर बेहोश हो गये। काफी मशक्कत के बाद चारों मजदूरों को कुएं

कुएं की सफाई के दौरान 4 मजदूरों की मौत, जहरीली गैस के रिसाव के कारण गई जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: झारखंड के गिरिडीह से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने से 4 मजदूर बेहोश हो गये। काफी मशक्कत के बाद चारों मजदूरों को कुएं से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना देवरी थाना क्षेत्र के बरवाबाद की है जहां कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने से चार मजदूरों की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार गिरजा विश्वकर्मा के घर के कुएं का पानी गंदा हो गया था। कुएं के पानी का इस्तेमाल लोग नहीं कर पा रहे थे। कुएं की सफाई के लिए चार मजदूरों को लगाया गया था। 


कुएं से पानी निकालने के लिए डीजल मशीन लगायी गयी थी। जिसे स्टार्ट करते ही चारों मजदूर बेहोश हो गये और अस्पताल में इलाज के दौरान चारों की मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि मृत मजदूरों में दो गिरिडीह के बरवाबाद का रहने वाला था जबकि दो बिहार के जमुई जिले का निवासी है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टैग्स