ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजर

Assembly Election 2024: ख़त्म हुआ इंजतार, महाराष्ट्र और झारखंड में आज होगा चुनाव तारीखों का एलान

DESK : महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव का आज एलान हो जाएगा। निर्वाचन आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभाओं चुनाव के लिए दोपहर में तारीखों की घोषणा करने वाला है। ECI आज दो

Assembly Election 2024: ख़त्म हुआ इंजतार, महाराष्ट्र और झारखंड में आज होगा चुनाव तारीखों का एलान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव का आज एलान हो जाएगा। निर्वाचन आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभाओं चुनाव के लिए दोपहर में तारीखों की घोषणा करने वाला है। ECI आज दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस दौरान आयोग बताएगा की इन राज्यों में चुनाव कितने चरणों में होगा और क्या क्या तैयारियां की जा चुकी हैं।


जानकारी के मुताबिक  निर्वाचन आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के चुनाव के लिए दोपहर में तारीखों की घोषणा करने वाला है। ECI आज दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। महाराष्ट्र में इस बार का विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। इसकी वजह यहां शिवसेना और एनसीपी दो धड़ों में बांटना है। 


यहां उद्धव गुट की शिवसेना और शरद पवार गुट की एनसीपी जहां महा विकास अघाड़ी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी तो वहीं शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी महायुति गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में यहां की चुनावी दंगल काफी मत्वपूर्ण होने वाला है। इसके साथ ही यहां बाबा सिद्दीकी की घटना का भी प्रभाव देखने को मिल सकता है। 


इधर, झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर चुनाव दो या तीन चरणों में हो सकता है। हालांकि, पिछली बार साल 2019 में विधानसभा चुनाव 5 चरणों में हुए थे। झारखंड में चुनाव 15 नवंबर के बाद हो सकता है। निर्वाचन आयोग ने जब झारखंड का दौरा किया था तो सभी राजनीतिक दलों ने ये सुझाव दिया था कि चुनाव छठ पूजा और बिरसा जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस के बाद ही कराए जाएं। साथ ही, सभी ने कम से कम चरणों में चुनाव कराने का सुझाव भी आयोग को दिया था।


आपको बताते चलें कि आज चुानव आयोग विधानसभा चुनाव की घोषणा करेगा, लेकिन अभी तक दोनों राज्यों में न तो एनडीए और न ही I.N.D.I.A ने सीट शेयरिंग की आधिकारिक घोषणा की है।भाजपा ने कई बार साथी दलों के साथ बैठकें की हैं, लेकिन अभी तक सीटों के बंटवारा को लेकर घटक दलों के साथ सहमति नहीं बन पाई है। वहीं, इंडी गठबंधन का हाल भी ऐसा ही है।