ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का झारखंड दौरा कल, हाथ-से-हाथ जोड़ो अभियान की करेंगे शुरुआत

RANCHI: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल झारखंड के दौरे पर रहेंगे। साहिबगंज में खड़गे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की कल से शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयार

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का झारखंड दौरा कल, हाथ-से-हाथ जोड़ो अभियान की करेंगे शुरुआत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल झारखंड के दौरे पर रहेंगे। साहिबगंज में खड़गे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की कल से शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। कल होने वाले कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर जिला स्तर तक के पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे। गुमानी मैदान में कल कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा झारखंड के सभी कांग्रेसी मंत्री, विधायक और जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।


निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक खड़गे खड़गे सुबह 10 बजे दुमका पहुंचेंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। 26 जनवरी से कई राज्यों में कांग्रेस का हाथ-से-हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो चुका है। झारखंड में इसकी शुरुआत कल से होने वाली है। साहिबगंज के बरहरवा से इस अभियान की शुरुआत होने वाली है। इस अभियान में शामिल होने प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय भी आ रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक झारखंड के प्रभारी अविनाश पांडेय आज देवघर पहुंचे हैं। जहां से वे कल साहिबगंज के गुमानी मैदान से शुरू होने जा रहे हाथ जोड़ो अभियान में शामिल होंगे। बता दें कि झारखंड में 11 फरवरी से कांग्रेस हाथ-से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान की शुरुआत करने के बाद खड़गे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

टैग्स