ब्रेकिंग
पटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामला

केंद्रीय कैबिनेट में झारखंड से एक कुर्मी नेता को मिलेगी जगह, मोदी के करीबी मंत्री ने किया बड़ा एलान

RANCHI : झारखंड में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव से पहले तमाम राजकीय और राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी अपनी तैयारी में लग गई है। इस बीच केंद्र की सत्ता में क

केंद्रीय कैबिनेट में झारखंड से एक कुर्मी नेता को मिलेगी जगह, मोदी के करीबी मंत्री ने किया बड़ा एलान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव से पहले तमाम राजकीय और राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी अपनी तैयारी में लग गई है। इस बीच केंद्र की सत्ता में काबिज भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही केंद्रीय कैबिनेट में झारखंड के एक कुर्मी नेता को जगह दी जाएगी। 


दरअसल, भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का जब भी विस्तार होगा, इसमें झारखंड को और प्रतिनिधित्व मिलेगा। कुर्मी समाज के एक नेता को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। चौहान ने कहा कि झारखंड की जनता परिवर्तन चाहती है। इसके संकेत भाजपा की परिवर्तन यात्रा में देखने को मिल रहे हैं। लोगों की भीड़ बता रही है कि जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है। 


उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग की पार्टी है। हमारा सर्वव्यापी व सर्व स्पर्शी दृष्टिकोण रहता है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में चुनाव समिति की अगली बैठक होगी। हमारा प्रयास है कि तब प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाये।  झारखंड में होने विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


उधर, शिवराज ने कहा कि  इस बार कैंडिडेट के चयन में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता दी जायेगी। पार्टी ने पहले ही हर विधानसभा में कार्यकर्ताओं की राय ले ली है। हर विधानसभा में पार्टी के 250-300 कार्यकर्ताओं ने अपनी पसंद के तीन-तीन प्रत्याशियों के नाम दिये हैं। इसकी स्क्रूटनी का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चयन में कार्यकर्ताओं की राय के साथ सामाजिक समीकरण, हर वर्ग का प्रतिनिधित्व और सर्वे रिपोर्ट को ध्यान रखा जायेगा।