ब्रेकिंग
Bihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्टBihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्ट

एक साथ घर से निकले तीन लाश, जहर खिलाकर दो बेटियों को मारने के बाद पिता ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

DESK: झारखंड के हजारीबाग में एक पिता की हैवानियत सामने आई है। पेशे से डॉक्टर ने अपनी दो बेटियों को जहर देकर मार डाला। दोनों बेटियों की जान लेने के बाद उसने अपने हाथ की नसें का

एक साथ घर से निकले तीन लाश, जहर खिलाकर दो बेटियों को मारने के बाद पिता ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: झारखंड के हजारीबाग में एक पिता की हैवानियत सामने आई है। पेशे से डॉक्टर ने अपनी दो बेटियों को जहर देकर मार डाला। दोनों बेटियों की जान लेने के बाद उसने अपने हाथ की नसें काटकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


घटना रामनगर के विष्णुपुरी इलाके की है। बताया जाता है कि दांत के डॉक्टर राजकुमार ने पहले अपनी दो बेटियों को जहर खिलाकर मार डाला। उसके बाद हाथ का नस काटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। 


डॉक्टर ने दोनों बेटियों की हत्या और आत्महत्या क्यों की इसके कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। परिवार के अन्य सदस्यों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के इलाके के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान है।