ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

दर्दनाक हादसा : कमरे में लगी आग, पति-पत्नी और बेटे की झुलसकर मौत

HAZARIBAGH : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां घर के कमरे में आग लगने से पति-पत्नी और उनके 6 साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस स

दर्दनाक हादसा : कमरे में लगी आग, पति-पत्नी और बेटे की झुलसकर मौत
First Bihar
2 मिनट

HAZARIBAGH : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां घर के कमरे में आग लगने से पति-पत्नी और उनके 6 साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय तीनों कमरे में सोये हुए थे, जबकि दो बच्चियां दूसरे रूम में थीं. आग लगने से दोनों बच्चियों को कोई नुकसान नहीं  पहुंचा है. 


घटना झारखण्ड के हजारीबाग के लोहार टोली मोहल्ले की है. आशंका जताई जा रही है कि बिजली का करंट लगने या दम घुटने से तीनों की मौत हुई होगी. हालांकि कई लोग हत्या की भी बात कह रहे हैं. तीनों शव बुरी तरह से जला हुआ मिला है. मृतकों के नाम मुन्ना विश्वकर्मा उर्फ सरोज विश्वकर्मा (45), उनकी पत्नी सोनम देवी (42) और बेटा आयुष (6) हैं. सरोज की दो बेटियां भूमि कुमारी (14) और कनक (12) दूसरे कमरे में सोई हुई थी, जो सुरक्षित हैं. 


दोनों बच्चियों ने बताया कि बुधवार की रात लगभग 2 बजे अचानक कमरे से धुआं निकल रहा था. धुआं देखकर दोनों की नींद टूटी. उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को दी. लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस आई तो देखा कि तीनों के शव कमरे में पड़े हैं. मां और बेटे की लाश फर्श पर थी, जबकि सरोज की लाश बेड पर थी. 


जिस कमरे में दंपती और बच्चा सोया था, उसके दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी हुई थी. कुंडी में बिजली का तार भी बंधा हुआ था. इससे आशंका जताई जा रही है कि करंट लगने से तीनों की मौत हुई होगी. तीनों का शव बुरी तरह जल गया है. थाना प्रभारी निशी कुमारी ने कहा कि अभी इस संबंध में कुछ कहा नहीं जा सकता है. जांच चल रही है.  

टैग्स