ब्रेकिंग
परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानपरिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमान

JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर रांची में छात्रों का आंदोलन, विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज; वाटर कैनन के बीच भी डटे रहे छात्र

jharkhand JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ गया है। विधानसभा घेराव की कोशिश के दौरान छात्रों ने बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन स्थल पर तनाव बना हुआ है।

jharkhand JPSC-JSSC
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारी छात्र पुलिस की बैरिकेडिंग के अंतिम चरण तक पहुंच गए। छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।



सातवें बैरिकेड तक पहुंचे छात्र

विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे छात्र सातवें और आखिरी बैरिकेड तक पहुंच गए थे। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पीछे हटाने के लिए लाठीचार्ज किया और पानी की तेज बौछार की। पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शन स्थल पर तनाव बढ़ गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रख रही है।



वाटर कैनन के बीच भी डटे रहे छात्र

पुलिस की ओर से वाटर कैनन चलाए जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। कई छात्र पानी की तेज बौछार के बीच भी मौके पर डटे रहे। इस दौरान कुछ छात्र वाटर कैनन की बौछार के बीच डांस करते हुए भी नजर आए। उत्साहित छात्रों ने पुलिस से कहा, "और चलाओ, और चलाओ।" छात्रों के इस अंदाज से कुछ समय के लिए प्रदर्शन स्थल का माहौल अलग नजर आया।



पुलिस की ओर बोतलें फेंकने का आरोप

प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बाद कुछ छात्रों द्वारा पुलिस की ओर बोतलें फेंके जाने की भी जानकारी सामने आई है। इसके बाद मौके पर तनाव और बढ़ गया। छात्रों के बैरिकेडिंग तक पहुंचने और उसे पार कर आगे बढ़ने की कोशिश के बीच पुलिस लगातार उन्हें पीछे हटाने का प्रयास कर रही है। 



मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है। JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। विधानसभा घेराव की कोशिश के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के आमने-सामने आने से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता