ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

JHARKHAND ELECTION : JMM ने जारी की कैंडिडेट की तीसरी लिस्ट, चमरा और योगेंद्र इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस तीसरी लिस्ट में पार्टी ने पांच प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई ह

JHARKHAND ELECTION : JMM ने जारी की कैंडिडेट की तीसरी लिस्ट, चमरा और योगेंद्र इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस तीसरी लिस्ट में पार्टी ने पांच प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है। जिसमें चमरा लिंडा को बिशुनपुर सीट से टिकट दिया गया है। वहीं योगेंद्र प्रसाद को गोमिया से उम्मीदवार बनाया गया है. जबकि, चक्रधरपुर से सुखराम उरांव को टिकट मिला है। 


वहीं, खूंटी से स्नेहलता कन्डूलना को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा सिसई से जिगा सुसारण होरो को टिकट दिया गया है। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जेएमएम अबतक तीन लिस्ट जारी कर चुका है। पहली लिस्ट मंगलवार देर रात को पार्टी ने जारी की थी। इसके बाद जेएमएम ने दूसरी और तीसरी लिस्ट जारी की। दूसरी लिस्ट में महज एक नाम का जिक्र किया गया था वह नाम राज्यसभा कि मेंबर का था जो अब विधायक कि चुनाव लड़ेगी। 


मालूम हो कि झामुमो ने अपनी तीन लिस्ट में अबतक कुल 41 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। पहली लिस्ट में पार्टी ने 35 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। हेमंत सोरेन को बरहेट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि गांडेय से कल्पना सोरेन प्रत्याशी बनायी गयी हैं।  दूसरी लिस्ट में महुआ माजी का नाम है जो रांची से चुनाव लड़ रही है। वहीं तीसरी लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए है। 


बता दें, झारखंड में दो चरणो में विधानसभा चुनाव होने हैं. पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। 23 नवंबर को वोटों की गिनता होगी। दूसरी लिस्ट में जेएमएम ने राज्यसभा सांसद महुआ माजी के नाम पर मुहर लगाई थी। वह रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। उनका मुकाबला बीजेपी के सीपी सिंह से होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी की गयी है।