ब्रेकिंग
बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर 12 साल की बच्ची से रेप, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ खुलासा

JHARKHAND: झारखंड में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला बोकारों के एक गांव का है। यहां 24 वर्षीय युवक पीड़ित किशोरी को शादी का झांसा देकर लंबे समय से

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर 12 साल की बच्ची से रेप, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ खुलासा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JHARKHAND: झारखंड में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला बोकारों के एक गांव का है। यहां 24 वर्षीय युवक पीड़ित किशोरी को शादी का झांसा देकर लंबे समय से अपनी हवस का शिकार बना रहा था। मामला तब सामने आया जब छठी क्लास की छात्रा गर्भवती हो गई। किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी जैसे ही आरोपी को मिली वह उसे छोड़कर फरार हो गया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि साल 2020 में किशोरी की जान पहचान सब्जी बेंचने वाले राज पांडेय से हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। इसी बीच आरोपी राज पांडेय ने लड़की को अपने झूठे प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। इसी दौरान आरोपी पीड़ित लड़की को जगन्नाथ मंदिर लेकर पहुंच गया और उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया। आरोपी राज पांडेय झूठी शादी रचाने के बाद जब भी मन होता लड़की को अपने घर बुला लेता था और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। इसी बीच पीड़िता अपने किसी रिश्तेदार के पास गुजरात के अहमदाबाद चली गई। यहां उसे खुद के गर्भवती होने की जानकारी मिली। 


डॉक्टर के यहां जांच करने पर पता चला कि नाबालिग 8 महीने की गर्भवती है। पीड़िता के मुताबिक जब उसने आरोपी को खुद के गर्भवती होने की जानकारी दी तो वह मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता बोकारो एसपी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी के निर्देश पर बोकारो के महिला थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी राज पांडेय अपना मोबाइल बंद कर फरार है। आरोपी राज की गिरफ्तारी के लिए महिला थाने की पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। बता दें कि हाल के दिनों में झारखंड में ऐसे कई मामले सामने आ चुके है।