ब्रेकिंग
पटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामला

झारखंड विधानसभा में हेमंत सरकार का विश्वासमत आज, BJP की हवा निकालेंगे

RANCHI : झारखंड की सियासत के लिए आज का दिन बेहद खास है। झारखंड की हेमंत सरकार आज विधानसभा में विश्वासमत पेश करने वाली है और सदन में हेमंत सरकार अपना बहुमत दिखाएगी। झारखंड विधा

झारखंड विधानसभा में हेमंत सरकार का विश्वासमत आज, BJP की हवा निकालेंगे
Editor
2 मिनट

RANCHI : झारखंड की सियासत के लिए आज का दिन बेहद खास है। झारखंड की हेमंत सरकार आज विधानसभा में विश्वासमत पेश करने वाली है और सदन में हेमंत सरकार अपना बहुमत दिखाएगी। झारखंड विधानसभा की आज विशेष बैठक बुलाई गई है, हालांकि स्पीकर में इसे विशेष सत्र मानने से इनकार किया है। स्पीकर के मुताबिक मौजूदा मानसून सत्र के ही विस्तारित बैठक के तहत आज विधानसभा की कार्यवाही होगी। 


झारखंड विधानसभा में आज एक तरफ जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विश्वासमत पेश करेंगे तो वहीं दूसरी तरफ से जातीय जनगणना को लेकर हेमंत सरकार की तरफ से आज प्रस्ताव लाया जा सकता है और इस पर भी सदन में चर्चा हो सकती है। उधर यूपीए के विधायक 6 दिन तक छत्तीसगढ़ में रहने के बाद रविवार की शाम रायपुर से रांची लौट आए। 32 विधायक 6 दिन रायपुर में रहे और उसके बाद वापस रांची पहुंच गए। रांची पहुंचने के बाद इन विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की। 


विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान एक तरफ जहां हेमंत सोरेन बीजेपी को करारा जवाब देंगे तो वही बीजेपी की तरफ से झारखंड में ऑपरेशन लोटस से चलाए जाने का आरोप भी लगाएंगे। उधर इस पूरे मामले में बीजेपी की तरफ से मोर्चा संभालने वाले और लगातार अपने बयानों से सुर्खियों में छाए सांसद निशिकांत दुबे का अगला स्टैंड क्या होता है, यह देखना भी दिलचस्प होगा। हालांकि बीजेपी ने सामने आकर झारखंड में कोई खेल करने का प्रयास तो नहीं किया लेकिन निशिकांत दुबे लगातार बयानबाजी से सियासत को गरमाए हुए थे।

टैग्स