ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

DELHI : झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने झारखंड के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है. पांच चरणों में चुनाव होगा. पहला चरण 30 नवंबर होगा, दूसरा 7 दिसंबर,

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI : झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने झारखंड के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है. पांच चरणों में चुनाव होगा. पहला चरण 30 नवंबर होगा, दूसरा 7 दिसंबर, तीसरा चरण 12 दिसंबर, चौथा 16 दिसंबर, पांचवा 20 को होगा. जबकि  23 दिसंबर को चुनाव परिणाम आएगा. 

अरोड़ा ने बताया कि पहले चरण में 13 सीटों पर, दूसरे में 20 सीटों, तीसरे में 17, चौथे में 15, पांचवा चरण के चुनाव में 16 सीटों पर चुनाव होगा. अरोड़ा ने कहा कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म होगा. उपायुक्तों ने 17-18 अक्टूबर को ही  झारखंड का दौरा किया था.  झारखंड के 19 जिले नक्सल प्रभावित हैं.  67 सीटें नक्सल प्रभावित हैं.

झारखंड के  81 विधानसभा सीटों पर चुनाव को लेकर आयोग ने शेड्यूल जारी कर दिया है. पिछले चुनाव की तुलना में आयोग ने इस बार 20 फ़ीसदी मतदान केंद्रों में इजाफा किया है. झारखंड विधानसभा चुनाव में नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील दो तरह के विधानसभा क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने झारखंड चुनाव के लिए शेड्यूल जारी करते हुए बताया है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए आयोग ने पूरी व्यवस्था की है. झारखंड के 13 जिले सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित चिन्हित किए गए हैं.


टैग्स