ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Jharkhand Train Accident : बोकारो-गोमो रूट पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें प्रभावित

RANCHI : झारखंड के बोकारो-गोमो रेलवे रूट पर एक बड़ा हादसा हुआ है। तुपकडीह रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे यातायात में भारी अवरोध पैदा हो गय

Jharkhand Train Accident : बोकारो-गोमो रूट पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें प्रभावित
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड के बोकारो-गोमो रेलवे रूट पर एक बड़ा हादसा हुआ है। तुपकडीह रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे यातायात में भारी अवरोध पैदा हो गया है। यह मालगाड़ी बोकारो स्टील प्लांट से बल्लभगढ़ की ओर जा रही थी, जब यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। जिसमें वाराणसी से रांची जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। वंदे भारत ट्रेन को चंदरपुरा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया, जबकि अन्य ट्रेनों को भी अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया है। 


दरअसल, मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण अप और डाउन की करीब दर्जनभर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, स्थानीय ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं, लेकिन मुख्य मार्गों पर चलने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में 3-4 मिनट की देरी हो रही है। 


वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मालगाड़ी के डिब्बे जमीन पर पलटे हुए देखे जा सकते हैं। रेलवे विभाग राहत कार्य में जुटा हुआ है और जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।