ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

झारखंड : तीन पूर्व CM सहित भाजपा अध्यक्ष को रांची पुलिस ने किया तलब, जानिए क्या है पूरा मामला

RANCHI : झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को रांची पुलिस ने में तलब किया है। इसको अब धुर्वा थाना में पेश होना होगा और पुलिस के सवालों का जवाब देना

झारखंड : तीन पूर्व  CM सहित भाजपा अध्यक्ष को रांची पुलिस ने किया तलब, जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को रांची पुलिस ने में तलब किया है। इसको अब धुर्वा थाना में पेश होना होगा और पुलिस के सवालों का जवाब देना होगा। इन्हें 22 अप्रैल को दिन में 11 बजे धुर्वा थाना में पूछताछ के लिए हाजिर होना होगा। इनके खिलाफ 41A का नोटिस जारी किया गया है। 


दरअसल, भाजपा के तरफ से तीन दिन पहले रांची सचिवालय का घेराव किया गया था। इस दौरान हिंसक झड़प की भी ख़बरें निकल कर सामने आई।  भाजपा के तरफ से रांची स्थित धुर्वा गोल चक्कर पर जोरदार प्रदर्शन किया था। हालांकि,पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी इसके बाबजूद  भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद अब इसी को लेकर धुर्वा थाना के तरफ से कुल 41A नोटिस जारी कर उन्हें थाने में तलब किया गया है।  इस लिस्ट में पूर्व सीएम समेत भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष का नाम शामिल है। 


बताया जा रहा है कि, कार्यपालक दंडाधिकारी उपेंद्र कुमार के बयान पर धुर्वा थाना में झारखंड के 2 पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास के अलावा, 5 सांसदों ( संजय सेठ, डॉ निशिकांत दुबे, समीर उरांव, सुनील कुमार सिंह, अर्जुन मुंडा), और विधायक अमित मंडल एवं विरंची नारायण सिंह समेत 41 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी। इसके साथ ही भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष  को भी तलब किया है। 


आपको बताते चलें कि, किसी भी व्यक्ति को 41A का नोटिस उस वक्त जारी किया जाता है, जब पुलिस या किसी अन्य जांच एजेंसी को लगता है कि वह व्यक्ति किसी मामले में अभियुक्त यानी आरोपी है। ऐसे में पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाना बुलाती है और इसके लिए यह नोटिस जारी किया जाता है।