ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

झारखंड: स्टील प्लांट में ब्लास्ट से हड़कंप, हादसे में 4 मजदूर झुलसे, मौके पर मची अफरा-तफरी

GIRIDIH: बड़ी खबर झारखंड के गिरिडीह से आ रही है, जहां एक स्टील प्लांट में सुबह सवेरे विस्फोट की घटना से हड़कंप मच गया। इस हादसे में प्लांट में काम कर रहे चार मजदूर गंभीर रूप से झुल

झारखंड: स्टील प्लांट में ब्लास्ट से हड़कंप, हादसे में 4 मजदूर झुलसे, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GIRIDIH: बड़ी खबर झारखंड के गिरिडीह से आ रही है, जहां एक स्टील प्लांट में सुबह सवेरे विस्फोट की घटना से हड़कंप मच गया। इस हादसे में प्लांट में काम कर रहे चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। आनन-फानन में सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र अजीडीह जामबाद गांव के पास की है।


बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह सोमवार को भी स्टील फैक्ट्री में मजदूर समय से पहुंच गए थे और अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान सुबह 10 बजे के करीब जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके के लोग दहशत में आ गए। ब्लास्ट की इस घटना में फैक्ट्री में काम कर रहे चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।


सभी झुलसे मजदूरों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झुलसे मजदूरों में उदनाबाद निवासी उमेश भारती, श्रीरामपुर निवासी छोटू यादव, अनिल गुप्ता और बिहार का रहने वाला बबलू यादव शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस की टीम स्टील फैक्ट्री भी पहुंची है और वहां हुई घटना की जांच कर रही है। 

टैग्स