ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

झारखंड से बड़ी खबर: महिला और उसके तीन बच्चों की संदिग्ध मौत, कुएं से चारों का शव मिलने से सनसनी

LOHARDAGA: बड़ी खबर झारखंड के लोहरदगा से आ रही है, जहां एक कुएं से मां और उसके तीन बच्चों का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने ही मौके पर पहुंची पुलि

झारखंड से बड़ी खबर: महिला और उसके तीन बच्चों की संदिग्ध मौत, कुएं से चारों का शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LOHARDAGA: बड़ी खबर झारखंड के लोहरदगा से आ रही है, जहां एक कुएं से मां और उसके तीन बच्चों का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना कुडू थाना क्षेत्र के मकरा गांव की है।


मृतकों की पहचान हुदू गांव निवासी फूलदेव मुंडा की 26 वर्षीय पत्नी उषा मुंडा, उसकी सात साल की बेटी दिव्या मुंडा, चार साल का शिवम और एक साल के सत्यम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह कके बाद महिला ने अपने तीनों बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी, जिससे डूबने से उसकी और तीनों बच्चों की मौत हो गई है।


मृतका के पति ने बताया कि मंगलवार को उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके जाने के लिए घर से निकली थी और गुरुवार को उसकी और तीनों बच्चों की मौत की खबर मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। एक साथ चार लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।