ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

झारखंड: सरकार 65 हजार शिक्षकों को देगी होली का तोहफा, EPF और पेंशन का मिलेगा लाभ

RANCHI: झारखंड सरकार ने शिक्षक- कर्मियों को जल्द ही तोहफा देने वाली है। राज्य के 65 हजार शिक्षक और कर्मचारियों को इपीएफ और पेंशन का लाभ मिलेगा। इस प्रस्ताव पर झारखंड के शिक्षा

झारखंड: सरकार 65 हजार शिक्षकों को देगी होली का तोहफा, EPF और पेंशन का मिलेगा लाभ
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

RANCHI: झारखंड सरकार ने शिक्षक- कर्मियों को जल्द ही तोहफा देने वाली है। राज्य के 65 हजार शिक्षक और कर्मचारियों को इपीएफ और पेंशन का लाभ मिलेगा। इस प्रस्ताव पर झारखंड के शिक्षा मंत्री ने सोमवार को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद वित्त और विधि विभाग को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद राज्य के शिक्षकों को इपीएफ और पेंशन का लाभ मिलने लगेगा। 


दरअसल, राज्य के पारा शिक्षकों के द्वारा कई दिनों से इपीएफ और पेंशन की मांग की जा रही थी। जिसको लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री ने जगरनाथ महतो ने सोमवार को इस आशय के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब प्रस्ताव को वित्त और विधि विभाग को भेजा जाएगा। कैबिनेट के मंजूरी के बाद राज्य के शिक्षकों और कार्मचारियों  इसका लाभ मिलने लगेगा। इसके अंतर्गत इपीएम के लिए शिक्षकों के मानदेय से 12 फीसदी राशि काटी जाएगी। वहीं सरकार के ओर से 13 फीसदी राशि दी जाएगी। इस योजना का लाभ देने के लिए सरकार लगभग 152 करोड़ रुपए की खर्च करेगी साथ ही इतनी ही राशि शिक्षकों और कार्मचारियों के मानदेय से काटी जाएगी। 


बता दें कि, इपीएफ और पेंशन की लाभ पारा शिक्षकों के साथ- साथ झारखंड शिक्षा परियजना के अंरर्गत कार्यरत कार्मचारियों को भी मिलेगा। इपीएफ से पारा शिक्षकों के साथ 65 हजार अन्य शिक्षकों और कार्मचारियों को जोड़ा जाएगा। राज्य में पारा शिक्षकों के वर्तमान मानदेय के अनुसार, एक शिक्षक के लिए सरकार को अधिकतम 1950 रुपये देना होगा। वहीं वर्तमान में पारा शिक्षकों को चार स्लैब में मानदेय का भुगतान किया जाता है। उनके मानदेय के स्लैब के अनुरूप सरकार द्वारा इपीएफ के लिए अनुदान दिया जायेगा। वहीं इस प्रस्ताव की प्रक्रिया को जल्द पूरी करने के लिए शिक्षा मंत्री ने आदेश दिया है। इपीएफ में पारा शिक्षकों के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी समेत बीआरपी, सीआरपी व परियोजना के तहत कार्यरत अन्य कर्मियों को भी जोड़ा जायेगा।

टैग्स