ब्रेकिंग
Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज

झारखंड: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार

GIRIDIH: झारखंड में तेज रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला गिरिडीह से सामने आया है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

झारखंड: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GIRIDIH: झारखंड में तेज रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला गिरिडीह से सामने आया है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की शिकार हुई सवारी गाड़ी पर सवार लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंदरकुप्पी के पास की है।


मृतकों की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के अटका निवासी 60 वर्षीय सरफुद्दीन और 44 वर्षीय मो. खलील के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मो सरफुद्दीन और खलील परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सवारी गाड़ी से महेशमुंडा अपने जीजा ताहिर खान के यहां जा रहे थे। इसी दौरान बंदरकुप्पी गांव के पास पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सरफुद्दीन की मौत मौके पर ही हो गई जबकि खलील की मौत इलाज के दौरान हो गई। हादसे में घायल हुए चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हादसे में घायल हुए लोगों में 11 साल का सरफराज, 10 साल की मनीषा खातून समेत अन्य दो शामिल हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स