ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

JHARKHAND NEWS: लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत

JHARKHAND: झारखंड के लोहरदगा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी है। घटना भंडरा-चट्टी मुख्य मार्ग पर नंदन

JHARKHAND NEWS: लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: झारखंड के लोहरदगा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी है। घटना भंडरा-चट्टी मुख्य मार्ग पर नंदनी पुल के पास हुई। 


जहाँ एक्सयूवी वैन (JH 01 EJ-5036) अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लोहरदग्गा के बीएस कॉलेज के प्रोफेसर गोस्सनर कुजूर, उनके पुत्र डेविड कुजूर और मार्कश कुजूर की जान चली गयी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार परिवार के सभी सदस्य रांची से इलाज कराकर अपनी एक्सयूवी वैन से लोहरदगा लौट रहे थे। 


तभी नंदनी पुल और कोटा मोड़ के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन की सहायता से उन्हें भंडरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहाँ डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक परिवार के सभी सदस्य सदर अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर परिणिता के परिवार से थे। फिलहाल भंडरा थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स