ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

झारखंड सरकार गिराने की साजिश: तीनों आरोपियों को मिली जमानत, तीन महीने बाद भी चार्टशीट दाखिल नहीं कर पाई पुलिस

RANCHI : झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार गिराने की साजिश करने के आरोपियों को एसीबी की स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को जमानत दे दी. एसीबी की कोर्ट में रांची पुलिस ने सही समय पर चार्ट

झारखंड सरकार गिराने की साजिश: तीनों आरोपियों को मिली जमानत, तीन महीने बाद भी चार्टशीट दाखिल नहीं कर पाई पुलिस
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार गिराने की साजिश करने के आरोपियों को एसीबी की स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को जमानत दे दी. एसीबी की कोर्ट में रांची पुलिस ने सही समय पर चार्टशीट दाखिल नहीं किया. तीन महीने बाद भी चार्टशीट दाखिल दाखिल नहीं करने की वजह से साजिशकर्ताओं को कोर्ट से राहत मिल गई.


24 जुलाई से निवारण महतो, अभिषेक दुबे और सुनील कुमार सिंह पुलिस हिरासत में था. तीनों को पुलिस ने रांची के एक बड़े होटल से गिरफ्तार किया था. 22 जुलाई को बेरमो से कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने सरकार गिराने की साजिश को लेकर एफआईआर किया था. इसके बाद स्पेशल ब्रांच ने अपनी सक्रियता बढ़ाई और सरकार गिराने की साजिश में लगे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.


वही 12 अक्टूबर को घाटशिला से जेएमएम विधायक रामदास सोरेन ने पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल के खिलाफ सरकार गिराने की साजिश को लेकर एफआईआर कराया है. अभी तक पूरे मामले में सिर्फ एफआईआर ही हो रहा है. कार्रवाई और सबूत के मामले में स्पेशल ब्रांच के हाथ खाली नजर आ रहा है. स्थिति ये है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ चार्टशीट तक दाखिल नहीं कर पा रही है. सरकार गिराने की साजिश को लेकर एफआईआर की खबरें सिर्फ सूर्खिया बटोर रही हैं.

टैग्स