ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

हेमंत सरकार को चुनौती देने लगे नक्सली, कुल राशि का 75 प्रतिशत मांग रहे लेवी, नहीं देने पर बड़ी घटनाओं को दे रहे अंजाम

RANCHI: हेमंत सोरेन की नई सरकार को नक्सली चुनौती लगातार दे रहे हैं. उनके शपथ लेने के बाद से नक्सलियों ने कई बड़ी घटनाओं अंजाम दिया है. लेवी को लेकर उपद्रव मचा रहे हैं. नक्सली

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

RANCHI: हेमंत सोरेन की नई सरकार को नक्सली चुनौती लगातार दे रहे हैं. उनके शपथ लेने के बाद से नक्सलियों ने कई बड़ी घटनाओं  अंजाम दिया है. लेवी को लेकर उपद्रव मचा रहे हैं. नक्सली निर्माण कार्य के कुल लागत का 75 प्रतिशत लेवी मांग रहे हैं. गुरुवार की रात भी नक्सलियों ने हजारीबाग जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र में पुल बना रही एक कंपनी के कैंप पर हमला बोला और 6 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. 

इसको भी पढ़ें पशु तस्करों को संरक्षण देने वाले ASP पर गिरी गाज, पद से हटाया गया

12 करोड़ में से मांगी थी 8 करोड़ रुपए की रंगदारी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पुल बना रही कंपनी से नक्सलियों ने 8 करोड़ रुपए रंगदारी मांगी थी. रंगदारी का पैसा नहीं देने पर नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. दो जेसीबी, दो ट्रैक्टर, दो ड्रील मशीन समेत कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. 22 नवंबर को 15 की संख्या में निर्माण स्थल पर पहुंचे थे और मालिक से 8 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी. पुल निर्माण की राशि कुल 12 करोड़ रुपए है.

ट्रैक्टर में लगाई आग

नक्सलियों ने पलामू के पिपरा थाना क्षेत्र होलिया गांव में भी गुरुवार की रात नक्सलियों ने जमकर तांडव मचाया. यहां टीपीसी नक्सलियों ने ईंट भट्ठा पर मजदूरों के साथ मारपीट की और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया.


31 दिसंबर को लातेहार में मचाया था उत्पात

31 दिसंबर की रात नक्सलियों ने लातेहार जिले के महुआ मिलान स्टेशन के पास रेलवे के निर्माण कार्य में लगी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था. टीपीसी की नक्सलियों ने कंट्रक्शन कंपनी की हाइवा, पोकलेन समेत कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था. यह गाड़ियां महुआ मिलान रेलवे स्टेशन के पास थर्ड लाइन रेलवे ट्रैक बिछाने के काम में लगी हुई थी. नक्सलियों ने जाने के दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग की और जाते समय पर्चा फेंका था और पर्चा में लिखा हुआ था कि संगठन के आदेश के बिना काम हो रहा है. जिसके कारण यह कार्रवाई की गई हैं. हेमंत के शपथ लेने से एक दिन पहले भी नक्सलियों ने खूंटी के अड़की के सेल्दा गांव में निर्माणाधिन हॉस्पिटल भवन को डायनामाइट से उड़ाया दिया है. 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें