ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

झारखंड में लव जिहाद मामला: मॉडल मानवी राज का धारा 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज

RANCHI: बिहार की रहने वाली मॉडल मानवी राज ने मॉडलिंग के नाम पर रेप करने और लव जिहाद का मामला सामने आया है. इसका आरोप रांची में स्थित यश मॉडलिंग कंपनी के संचालक तनवीर अख्तर खान पर लगा है. अब इ

झारखंड में लव जिहाद मामला: मॉडल मानवी राज का धारा 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

RANCHI: बिहार की रहने वाली  मॉडल मानवी राज ने मॉडलिंग के नाम पर रेप करने और लव जिहाद का मामला सामने आया है. इसका आरोप रांची में स्थित यश मॉडलिंग कंपनी के संचालक तनवीर अख्तर खान पर लगा है. अब इस मामले में पीड़िता ने आज यानी गुरुवार को  जुडिशल मजिस्ट्रेट सृष्टि घई की अदालत में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया. 


बता दें मॉडल के बुधवार को रांची पहुंचने के बाद मेडिकल और कोरोना टेस्ट कराया गया. और आज सुबह लगभग 9:00 बजे मानवी अपना बयान दर्ज कराने रांची सिविल कोर्ट पहुंची थी. कोर्ट में मानवी का बयान दर्ज कराने को लेकर अनुसंधानकर्ता विवेक कुमार उसके साथ कोर्ट पहुंचे थे. 


मालूम हो कि मॉडल मानवी राज ने कोचिंग संचालक तनवीर अख्तर पर लव जिहाद का आरोप लगाया है. मॉडल की ओर से इस मामले को लेकर गोंदा थाना में FIR दर्ज कराया गया है. पीड़िता का बयान दर्ज होने के बाद अब कोचिंग संचालक तनवीर अख्तर को कभी भी पुलिस गिरफ्तार कर सकती है.


बता दें मॉडल मानवी का आरोप है कि तनवीर खान नाम के युवक ने पहले यश नाम से दोस्ती की और फिर मारपीट ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी. राजधानी में ये मुलाकात सबसे पहले हुई और फिर तनवीर खान ने हिंदू नाम से दोस्ती कर उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव दे रहा है और अश्लील तस्वीरें खींच कर ब्लैकमेल करने लगा 


मॉडल का कहना है कि मेरे साथ गाली गलौच की. तंग होकर वहां से निकलकर घर चली गई. फिर मैं मॉडलिंग के लिए मुंबई शिफ्ट हो गई. लेकिन मुंबई आने के बाद भी वो मुझे परेशान कर रहा है, ब्लैकमेल कर रहा है. दो बार मुझे मारने की कोशिश भी की है. शिकायत के बाद भी वर्सोवा पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. वह हर दूसरे दिन परेशान करता है. उसने मेरी फोटो को मॉर्फ किया. मेरे घर वालों को मॉर्फ फोटो शेयर किया. वो चाहता है कि मैं शादी कर लूं और इस्लाम धर्म अपना लू.    

टैग्स