ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

झारखंड में जोरदार आवाज के साथ हुआ भू-धंसान, मची अफरा-तफरी, हादसे की पीछे ये है बड़ी वजह

RANCHI: झारखंड के जेहलीटांड़ स्थित सीसीएल एनके एरिया के केडीएच कोयला खदान से 50 मीटर की दूरी पर भू-धंसान की घटना घटी है. इस घटना से एक मकान की दिवार समेत फर्श और आसपास की जमीन में दरारें आ गई. धमाके

झारखंड में जोरदार आवाज के साथ हुआ भू-धंसान, मची अफरा-तफरी, हादसे की पीछे ये है बड़ी वजह
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के जेहलीटांड़ स्थित सीसीएल एनके एरिया के केडीएच कोयला खदान से 50 मीटर की दूरी पर भू-धंसान की घटना घटी है. इस घटना से एक मकान की दिवार समेत फर्श और आसपास की जमीन में दरारें आ गई. धमाके के बाद सभी लोग घर-बार छोड़ कर बाहर भाग निकले. इसके कारण जान माल को नुकसान नहीं हुआ. 


बताया जा रहा है कि जिस वक्त घटना घटी, उस समय मकान में साइमुन खातून, सज्जाद अंसारी, मुस्तरी बेगम और उनके बच्चे मौजूद थे. इस घटना में सज्जाद के पैर में चोट आयी है, जबकि एक बच्चा डर से बेहोश हो गया. वही धंसान से दीवार पर लगे TV फर्श पर गिर गये, जबकि एक मोबाइल दरार में जाकर जमींदोज हो गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग वहां जुटे और खदान में काम बंद कराया. साथ ही लोगों में CCL प्रबंधन के प्रति नाराजगी थी.


वही इस घटना के बाद CISF के अधिकारी और जवान वहां पहुंचे. उनके पहुंचने पर बस्ती के लोग केडीएच परियोजना पदाधिकारी और एनके एरिया महाप्रबंधक को बुलाने की मांग कर रहे थे. सूचना मिलने पर केडीएच PO अनिल कुमार सिंह भी पहुंचे और क्षतिग्रस्त घर का मुआयना किया. 


महाप्रबंधक NK संजय कुमार ने बताया कि केडीएच में भू-धंसान का कारण ब्लास्टिंग नहीं है. जिस मकानों में दरारें आयी हैं, उसका मुआवजा दिया जा चुका है. बार-बार मकान खाली करने की अपील की जा रही है. कागजी कार्रवाई कर जो मुआवजा होता है, उसे लेने के लिए कहा गया है.



टैग्स