ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक, युवक को घर के आंगन में ही कुचल कर मार डाला; इलाके में दहशत

PURBI SINGHBHUM: झारखंड में हाथियों का आतंक काम होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला राज्य के लातेहार का हिया जहां जंगली हाथियों ने मचा रखा है. जंगली हाथियों ने पूर्वी सिंहभूम जि

झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक, युवक को घर के आंगन में ही कुचल कर मार डाला; इलाके में दहशत
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PURBI SINGHBHUM: झारखंड में हाथियों का आतंक काम होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला राज्य के लातेहार का हिया जहां जंगली हाथियों ने मचा रखा है. जंगली हाथियों ने पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में फिर से एक युवक की जान ले ली है. 


मृतक की पहचान सोनाहातु पंचायत स्थित मयूरनाचनी के 27 साल साबान बास्के के रूप में हुई ही. जानकारी के अनुसार साबान अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर पर सो रहा था. आधी रात को पेशाब करने के लिए वह घर से बाहर निकला. वही घर के आंगन में ही जंगली हाथी खड़ा था. जहां हाथी ने युवक को चपेट में ले लिया. और उसे पटक पटक कर लहुलुहान कर डाला. आधी रात को साबान पर हाथी द्वारा हमला करता देख पत्नी लखीमुनि 6 साल बेटी सुनीता और 2 साल सुभजीत के साथ पड़ोस के घर में भागकर अपनी जान बचाई.


गंभीर रूप से घायल युवक जंगली हाथी के जाने के बाद अपने घर के आंगन से घायल अवस्था में ही घिसटते हुए पड़ोस के घर के समीप पहुंचा. दर्द से कराहते हुए वह पीने के लिए पानी मांगा. जैसे ही पड़ोसियों ने उसे पानी पिलाई उसने दम तोड़ दिया.


इस हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे. मृतक की पत्नी को श्राद्ध कर्म के लिए प्राथमिक मुआवजे के तौर पर ₹25000 की राशि सौंपी गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही मुआवजा की शेष राशि ₹375000 मृतक की पत्नी को सौंप दी जाएगी.

टैग्स