ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

झारखंड में गुजरात के शख्स से 5 करोड़ की लूट, पटना से कोलकाता पहुंचायी जा रही थी राशि

GIRIDIH: खबर झारखंड के गिरिडीह से निकल कर सामने आ रही है. जहां जिले में एक शख्स से 5 करोड़ रुपये की लूट हुई है. पीड़ित व्यक्ति ने गिरिडीह के जमुआ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

झारखंड में गुजरात के शख्स से 5 करोड़ की लूट, पटना से कोलकाता पहुंचायी जा रही थी राशि
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

GIRIDIH: खबर झारखंड के गिरिडीह से निकल कर सामने आ रही है. जहां जिले में एक शख्स से 5 करोड़ रुपये की लूट हुई है. पीड़ित व्यक्ति ने गिरिडीह के जमुआ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. यह मामला 21 जून का ही बताया जा रहा है, जिसे पुलिस गुप्त तरीके से मामले की जांच कर रही थी लेकिन कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद अब इस मामले को आयकर विभाग को भी दी गई है. 


पीड़ित का नाम मयूर सिंह है. जानकारी के अनुसार SUV गाड़ी से  5 करोड़ रुपये कैश, पटना से कोलकाता ले जाया जा रहा था. इसी दौरान जमुआ थानाक्षेत्र अंतर्गत बाटी में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया.


पुलिस ने इस मामले को आरंभिक जांच के आधार पर हवाला कारोबार का मामला मान रही है. पुलिस को लिखित बयान में पीड़ित ने बताया कि वह गुजरात में टेक्नीशियन की जॉब करता है. जहां उसकी बातचित गोविंद सोलंकी के साथ हुई थी. जो उसे अच्छा काम दिलाने के नाम पर दिल्ली फिर कानपूर बुलाया. कानपूर में उसकी मुलाकात करण भाई नाम का व्यक्ति से हुई. फिर जगत सिंह जडेजा से मिला. फिर जगत जडेजा के साथ एक क्रेटा कार में बैठकर कानपुर से पटना आया. और पटना के डीवाइ कंपनी से 5 करोड़ रुपये रिसीव किया और कहा गया कि इसे कोलकाता पहुंचाना है.


फ़िलहाल पुलिस मयूर के बयानों को संदिग्ध मान रही है. वही जब मयूर द्वारा बताए गए डीवाइ कंपनी के पते पर पुलिस गई तो वहां कोई नहीं थी.

टैग्स