ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरें

झारखंड में बंद नहीं होगी शराब..बोले मंत्री सत्यानंद..इससे सरकार को हो रहा इनकम, महिलाओं को भी दिक्कत नहीं, फिर शराबबंदी क्यों?

RANCHI: बिहार में पिछले छह साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब पीने और बेचने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। बिहार की पुलिस इस कानून को लागू कराने का काम कर रही है। यही

झारखंड में बंद नहीं होगी शराब..बोले मंत्री सत्यानंद..इससे सरकार को हो रहा इनकम, महिलाओं को भी दिक्कत नहीं, फिर शराबबंदी क्यों?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: बिहार में पिछले छह साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब पीने और बेचने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। बिहार की पुलिस इस कानून को लागू कराने का काम कर रही है। यही कारण है कि आए दिन शराब तस्कर पकड़े जा रहे हैं और शराब पीने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। लेकिन बिहार से सटे पड़ोसी राज्य यूपी और झारखंड में शराब बिक रही है यहां किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। झारखंड में शराबबंदी लागू नहीं होगी। यहां के मंत्री ने यह क्लीयर कर दिया है।


हम बात कर रहे हैं झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता की जिन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार की तरह झारखंड में शराब बंद नहीं होगा। जब शराब से सरकार को इनकम हो रही है तो शराब क्यों बंद होगा। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने यह बातें कही।


उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी है तो है। बिहार का बात अलग है और झारखंड का बात अलग है। यहां ना तो महिलाओं को इससे कोई दिक्कत है और ना ही पुरुषों को कोई परेशानी। झारखंड की महिलाएं और पुरुष शराबबंदी के लिए आवाज भी नहीं उठा रहे हैं। झारखंड में शराब बिक रहा है शराब से सरकार को आय की प्राप्ति हो रही है ऐसे में शराब क्यों बंद होगा?


उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार ने झारनियोजन पोर्टल का शुभारंभ किया है। जिसके माध्यम से सरकार नियोक्ता और रोजगार ढूंढ रहे अभ्यर्थियों को एक बेहतर प्लेटफार्म देने का प्रयास किया गया है। झारनियोजन पोर्टल पर नियोक्ता अपने व्यवसाय एवं उससे संबंधित मानव बल के बारे में जानकारी साझा कर सकेंगे।


टैग्स