ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

तेजस्वी की गैरहाजिरी में महागठबंधन में सीट शेयरिंग का एलान, कांग्रेस ने हेमंत सोरेन को सीएम का उम्मीदवार बनाया

PATNA : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने सीट शेयरिंग पर अधिकारिक घोषणा कर दी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी में जेएमएम और कांग्रेस के नेताओं ने सीटों के त

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने सीट शेयरिंग पर अधिकारिक घोषणा कर दी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी में जेएमएम और कांग्रेस के नेताओं ने सीटों के तालमेल की घोषणा की है। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने सीट बंटवारे को लेकर एलान किया है उनके साथ हेमंत सोरेन भी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे हैं लेकिन आरजेडी का कोई भी नेता इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं दिखा है।

कांग्रेस ने हेमंत सोरेन को विपक्षी महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी घोषित किया है।  महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर जो नंबर जारी किए गए हैं उसके मुताबिक झारखंड मुक्ति मोर्चा 43 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस 31 और आरजेडी के लिए 7 सीटें रखी गई हैं।


कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा है कि महागठबंधन में किसी तरह की कोई दोस्ताना लड़ाई नहीं होगी। आरजेडी की नाराजगी को लेकर आरपीएन सिंह ने कहा है कि किसी तरह का कोई गतिरोध नहीं है हालांकि विश्रामपुर विधानसभा सीट कांग्रेस के पाले में दे दी गई है। आपको बता दें कि बिश्रामपुर विधानसभा सीट को लेकर ही कांग्रेस और आरजेडी के बीच बात नहीं बन सकी। अब कांग्रेस और जेएमएम नेताओं की घोषणा के बाद इंतजार करना होगा कि क्या आरजेडी इस फैसले से सहमत होती है यह कोई अलग राह चुनती है।

झारखंड पहले फेज में 13 सीटों पर चुनाव को लेकर सीटों का एलान

जेएमएम को गुमला, विशनपुर, लातेहार, गढ़वा, कांग्रेस को लोहरदगा, मनिका, पांकी, डाल्टनगंज, बिश्रामपुर, भवनाथपुर और राजद को छतरपुर, हुसैनाबाद, चतरा पहले फेज को लेकर मिली है. 


टैग्स