ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

झारखंड में अब जेडीयू बढ़ाएगी बीजेपी की टेंशन, ललन सिंह ने नेताओं को दे दिया टास्क

DESK : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह झारखंड दौरे पर हैं। जेडीयू ने खुद को अगले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य स्तरीय पार्टी का तमगा चुनाव आयोग से हासिल करने की ठान ली है। हालां

झारखंड में अब जेडीयू बढ़ाएगी बीजेपी की टेंशन, ललन सिंह ने नेताओं को दे दिया टास्क
First Bihar
2 मिनट

DESK : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह झारखंड दौरे पर हैं। जेडीयू ने खुद को अगले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य स्तरीय पार्टी का तमगा चुनाव आयोग से हासिल करने की ठान ली है। हालांकिपार्टी के नेता भी ये बात अच्छे से जानते हैं कि ये काम इतना आसान नहीं है। एक समय ऐसा था जब झारखंड में जेडीयू के 6 विधायक थे, लेकिन पिछले दो चुनाव से जेडीयू की झारखंड में स्थिति ठीक नहीं है। यही वजह है कि ललन सिंह ने अब पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को टास्क दे दिया है। 





झारखंड में JDU की इंट्री से सबसे ज्यादा बेचैनी NDA की बढ़ सकती है। जेडीयू ने अपने संगठन विस्तार और मजबूती के लिए कमर कस लिया है। जेडीयू ने संकल्प लिया है कि खुद को अगले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य स्तरीय पार्टी का तमगा चुनाव आयोग से हासिल करना है। हालांकि ये बात जेडीयू के नेताओं को भी पता है कि ये काम इतना आसान नहीं है। 




झारखंड दौरे पर आए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि देश की जनता महंगाई और बेरोज़गारी की मार झेल रही है, लेकिन केंद्र सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। केंद्र सरकार ने 16 करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी। लेकिन देश में हालात ऐसे हो गए हैं कि युवा वर्ग के लोग सरकार से नफरत करने लग गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार केवल जातपात की राजनीति करना जानती है।

टैग्स