ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

झारखंड में 12वीं का रिजल्ट जारी : तीनों संकायों में छात्राओं का जलवा : साइंस-आर्ट्स-कॉमर्स में बनी टॉपर

RANCHI : झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC ने मंगलवार को 12वीं बोर्ड के नजीते घोषित कर दिए हैं। 12वीं की परीक्षा में 85.48 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों ह

झारखंड में 12वीं का रिजल्ट जारी : तीनों संकायों में छात्राओं का जलवा : साइंस-आर्ट्स-कॉमर्स में बनी टॉपर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI : झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC ने मंगलवार को 12वीं बोर्ड के नजीते घोषित कर दिए हैं। 12वीं की परीक्षा में 85.48 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों ही संकायों में छात्राएं ही स्टेट टॉपर बनी हैं। साइंस में 72.70 फीसदी, कॉमर्स में 90.60 फीसदी और आर्ट्स में 93.16 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है।


गवर्मेंट हाई स्कूल, कांके की छात्रा जीनत परवीन 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर आर्टस में स्टेट टॉपर बनी हैं। वहीं उर्सुलाइन कान्वेंट, रांची की स्नेहा 98.02 प्रतिशत अंकों के साथ साइंस में टॉप की है। जबकि उर्सुलाइन कान्वेंट, रांची की ही प्रतिभा साहा 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनने रुतबा हासिल किया है।


साइंस और आर्ट्स के रिजल्ट में पिछले साल के मुकाबले कमी आई है। साइंस में 8 फीसदी और आर्ट्स में 2.7 प्रतिशत कम रिजल्ट हुआ है। जबकि कॉमर्स का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में बेहतर हुआ है। कॉमर्स में इस वर्ष दो फीसदी अधिक छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। ओवर ऑल रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है।