ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

झारखंड मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक मामला: एसआईटी करेगी जांच, कई कोचिंग सेंटर निशाने पर!

झारखंड मैट्रिक परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच एसआईटी करेगी। शिक्षा मंत्री ने प्रस्ताव को सहमति दी, गृह विभाग को भेजा गया। कोडरमा में तीन छात्र हिरासत में, गिरिडीह के बताए जा रहे हैं।

Jharkhand paper leak
Jharkhand paper leak
© Jharkhand paper leak
User1
3 मिनट

झारखंड में मैट्रिक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच अब एसआईटी (विशेष जांच दल) करेगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने मंजूरी दे दी है। अब यह प्रस्ताव गृह विभाग को भेज दिया गया है और संभावना है कि सोमवार तक इसकी अधिसूचना जारी हो जाएगी। 


कोडरमा पुलिस ने शनिवार देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित एक कोचिंग संस्थान से तीन छात्रों को हिरासत में लिया। सभी छात्र गिरिडीह जिले के बताए जा रहे हैं और उनसे पूछताछ जारी है। इससे पहले कोडरमा, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम और गढ़वा जिले में छापेमारी कर कई संदिग्धों को पकड़ा भी गया था। जांच में अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें कोचिंग संचालक, शिक्षक और परीक्षार्थी शामिल हैं। 


एसआईटी गठन के बाद सभी जिलों में एक साथ जांच शुरू की जाएगी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जैक बोर्ड के प्रश्नपत्र कहां और कैसे लीक हुए। पुलिस ने कई आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं और सोशल मीडिया के जरिए पेपर लीक की संभावना पर भी जांच कर रही है। 


झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) को सख्त निर्देश जारी किया है। DEO को परीक्षा के दौरान उपायुक्त (DC) के लगातार संपर्क में रहने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर कोई भी संदिग्ध सामग्री दिखने पर जिले के DC और साइबर सेल को तुरंत सूचित करना है। DEO को लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने का आदेश दिया गया है। 


कोडरमा और गिरिडीह जिले के जमुआ इलाके में 21 फरवरी की रात पुलिस ने छापेमारी की, जहां से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। आरोप है कि इन्होंने गिरिडीह के सिहोडीह इलाके में कुछ छात्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाया था। इन चारों को गिरिडीह के नगर थाने में लाया गया और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। 


एसआईटी जल्द ही अपनी जांच शुरू कर परीक्षा पेपर लीक के मास्टरमाइंड तक पहुंचेगी। जांच के दायरे में कोचिंग संस्थानों और शिक्षकों की भूमिका भी आ सकती है। यह भी खुलासा होने की संभावना है कि पेपर सोशल मीडिया के जरिए लीक हुआ था या नहीं।