ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Jharkhand News: अस्पताल बना मंडप, प्रेमी ने सलाइन लगे हाथ से प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर

शादी के लिए आमतौर पर मंदिर, कोर्ट या घर को चुना जाता है, लेकिन धनबाद में एक अनोखी घटना सामने आई, जहां अस्पताल ही शादी का मंडप बन गया।

Jharkhand News
Jharkhand News
© Jharkhand News
User1
3 मिनट

Jharkhand News: मंदिर, कोर्ट या थाना, अक्सर प्रेमी युगलों की शादी की खबरें इन जगहों से आती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी अस्पताल में शादी हुई हो? धनबाद में ऐसी ही एक अनोखी और भावनात्मक घटना सामने आई, जहां अस्पताल का बिस्तर ही शादी का मंडप बन गया।


प्रेम की अनूठी कहानी

धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में प्रेमिका रीना ने अपने प्रेमी आलोक वर्मा से शादी कर ली, जो अस्पताल में भर्ती था। आलोक के हाथ में सलाइन लगी थी, लेकिन उसने उसी हाथ से रीना की मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाया। अस्पताल के मरीज और वहां मौजूद लोगों ने इस अनोखी शादी के गवाह बने।


कैसे बना अस्पताल शादी का गवाह?

धनबाद के निरसा स्थित कुमारडूबी निवासी आलोक वर्मा और रीना पिछले दो साल से प्रेम संबंध में थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन रीना के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। परिवार के दबाव में आकर रीना शादी से इनकार करने लगी। इससे आहत होकर आलोक ने आत्महत्या करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उसे एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब रीना को इस घटना की खबर मिली, तो वह खुद को रोक नहीं पाई। वह सारे रिश्तों को छोड़कर अस्पताल पहुंची।


दोस्तों ने बनाया शादी का माहौल

रीना को देखकर आलोक की हालत स्थिर हुई। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं, और रीना अब उसे निभाने को तैयार थी। दोस्तों ने आनन-फानन में शादी का जोड़ा, मंगलसूत्र और सिंदूर लाकर रख दिया। फिर अस्पताल के बिस्तर पर ही दोनों ने शादी कर ली।


अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय

अस्पताल में हुई इस शादी ने लोगों को भावुक कर दिया। मरीजों और स्टाफ के लिए यह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। प्रेम की इस अनूठी जीत ने साबित कर दिया कि सच्चे रिश्तों के आगे सारी बाधाएं छोटी पड़ जाती हैं। यह शादी अस्पताल में हुई जरूर, लेकिन इसकी कहानी हमेशा के लिए अमर हो गई।