ब्रेकिंग
निशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्मबिहार में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ASI समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट; CDR में हुआ खुलासानिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश; लोगों को ऐसे बनाता था शिकार‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्मबिहार में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ASI समेत चार पुलिसकर्मी अरेस्ट; CDR में हुआ खुलासा

Jharkhand News: झारखंड में मौसम ने बरपाया कहर...ठनका गिरने से दो बच्चों की मौत, कई घायल

Jharkhand News: झारखंड में बदले मौसम ने कहर बरपाया है। रामगढ़ जिले में बिजली गिरने से दो मासूम बच्चे इसकी चपेट में आ गए, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

झारखंड मौसम, बिजली गिरना, रामगढ़ हादसा, बच्चों की मौत, हफूआ गांव, मौसम विभाग, बारिश, झारखंड बारिश, lightning strike Jharkhand, Ramgarh lightning accident, children death in thunderstorm, weather alert
झारखंड में मौसम ने बरपाया कहर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

 Jharkhand News: झारखंड में बदले मौसम ने गुरुवार को कहर बरपाया। रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के हफूआ गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक मासूम की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान 11 वर्षीय अविनाश कुमार मुंडा (पिता - किरण मुंडा) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल बच्चों में 12 वर्षीय मोहित कुमार मुंडा (पिता - सोहन मुंडा) और 10 वर्षीय विक्की कुमार मुंडा (पिता - किरण मुंडा) शामिल हैं।


वहां मौजूद लोगों  के अनुसार, तीनों बच्चे छाता लेकर बजरी लाने निकले थे और हफूआ पंचायत भवन के पास ही थे, तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और यह दर्दनाक हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अविनाश को मृत घोषित कर दिया।


चिकित्सा प्रभारी डॉ. धीरेंद्र कुमार के मुताबिक, अविनाश का शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि घायल बच्चों को सदर अस्पताल रामगढ़ में बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है। अविनाश की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।


इधर, झारखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति 6-7 दिनों तक बनी रह सकती है। रामगढ़ में गुरुवार को लगातार 5 घंटे की बारिश के बाद मौसम में ठंडक आ गई है, और शुक्रवार को हल्की धूप खिली है।


टैग्स